फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The railway underbridge between Sectors 45 and 46 will be renovated and the steel gate will enhance security.

Faridabad News: सेक्टर-45 और 46 के बीच रेलवे अंडर ब्रिज का होगा कायाकल्प, स्टील गेट से बढ़ेगी सुरक्षा

Sat, 24 Jan 2026 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
The railway underbridge between Sectors 45 and 46 will be renovated and the steel gate will enhance security.
मेवला महाराजपुर रेलवे क्रॉसिंग पर अब रोज-रोज के जाम और असुरक्षित सफर से राहत मिलेगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के सबसे व्यस्त और संवेदनशील मार्गों में शामिल मेवला महाराजपुर रेलवे क्रॉसिंग पर अब रोज-रोज के जाम और असुरक्षित सफर से राहत मिलने वाली है। सेक्टर-45 और 46 को जोड़ने वाले रेलवे अंडर ब्रिज की जर्जर हालत को देखते हुए एचएसवीपी ने इसके सुदृढ़ीकरण और रखरखाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के पूरा होने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था सुधरने के साथ हजारों लोगों का रोजाना सफर भी सुरक्षित हो जाएगा।

मेवला महाराजपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित यह रेलवे अंडर ब्रिज पिछले कई वर्षों से स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। बरसात के मौसम में यहां जलभराव आम बात है वहीं रोशनी और सुरक्षा इंतजामों की कमी के चलते रात के समय हादसों का खतरा बना रहता है। सेक्टर-45, 46 के साथ-साथ आसपास की कॉलोनियों, औद्योगिक इलाकों और स्कूल-कॉलेज जाने वाले लोगों को इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है जिससे यहां हर समय ट्रैफिक दबाव बना रहता है। वहीं बारिश अधिक होने पर इस अंडरपास को बंद कर दिया जाता है लेकिन कई लोग इसके लोहे के गेटों के नीचे से निकल जाते हैं जो कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। लेकिन अब
विज्ञापन


स्टील गेट से पुख्ता होगी सुरक्षा

इस परियोजना का सबसे अहम हिस्सा रेलवे अंडर ब्रिज पर स्टील गेट लगाए जाने का निर्णय है। स्थानीय लोगों की लंबे समय से यह मांग थी कि यहां अनधिकृत वाहनों और आवारा पशुओं की आवाजाही को रोका जाए। स्टील गेट लगने से दुर्घटनाओं की आशंका कम होने के साथ यातायात भी अधिक नियंत्रित और व्यवस्थित रहेगा। इसके साथ-साथ अंडर ब्रिज की संरचना की मरम्मत, सड़क की सतह को ठीक करना और जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने में पूरा होगा कार्य

प्रशासन ने इस कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का लक्ष्य रखा है। योजना के अनुसार करीब एक महीने के भीतर अंडर ब्रिज की सूरत बदलने की उम्मीद है। इसका सीधा लाभ उन हजारों वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को मिलेगा जो रोजाना इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि यह काम तय समय में पूरा हो गया तो क्षेत्र की सबसे बड़ी ट्रैफिक समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी।

ट्रैफिक जाम और हादसों में आएगी कमी

सेक्टर-45 और 46 के बीच यह मार्ग शहर के महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी रूट्स में शामिल है। अंडर ब्रिज के सुधरने से यहां लगने वाले लंबे जाम में कमी आएगी। खासकर ऑफिस टाइम और स्कूल खुलने-छुटने के समय जो यातायात दबाव रहता है उसमें राहत मिलेगी। आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड के लिए भी यह मार्ग अधिक सुगम होगा, जिससे जरूरत के समय समय की बचत हो सकेगी।
शहर को सुरक्षित बनाने की दिशा में कदम

एचएसवीपी अधिकारियों का कहना है कि फरीदाबाद में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। रेलवे अंडर ब्रिज और प्रमुख सड़कों की स्थिति की नियमित समीक्षा की जा रही है, ताकि समय रहते सुधार कार्य किए जा सकें। मेवला महाराजपुर रेलवे क्रॉसिंग पर किया जा रहा यह कार्य भी उसी प्रयास का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य शहर को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और रहने योग्य बनाना है।


लोगों की सुविधाओं के लिए प्राधिकरण हर स्तर पर तेजी से काम कर रहा है। इस अंडरपास का कार्य भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा। - संदीप दहिया, एसई हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed