{"_id":"688671b6e38994b1ea069d10","slug":"the-quality-of-higher-education-will-be-improved-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47979-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में लाया जाएगा सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में लाया जाएगा सुधार
विज्ञापन
महाविद्यालय प्रबंधन को आगामी पांच वर्षों के लिए व्यापक रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। उच्च शिक्षा विभाग सरकारी और गैर सरकारी महाविद्यालयों में शिक्षा की गुणवक्ता में सुधार लाने जा रहा है। इसके लिए जिले के सभी महाविद्यालय प्रबंधन को आगामी पांच वर्षों के लिए व्यापक रोडमैप तैयार करने का निर्देश दिया गया है। इससे स्मार्ट सिटी के सभी महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सकेगा। इस रोडमैप के तहत महाविद्यालयों में शैक्षणिक ढांचे को भी मजबूत किया जाएगा। वहीं विद्यार्थियों को अनुसंधान और नवाचार की दिशा में प्रेरित किया जाएगा।
उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर नई शिक्षा नीति-2020 को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई जा रही हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें रोजगार योग्य बनाना भी है। इसके साथ ही शोध कार्यों की ओर प्रेरित करना है। इसके लिए महाविद्यालयों में फैकल्टी की गुणवत्ता, आधारभूत संरचना, डिजिटल संसाधन और उद्योगों से साझेदारी जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
रोडमैप में अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए शोध अनुदान, इनोवेशन लैब्स और स्टार्टअप इनक्यूबेशन सेंटर स्थापित करने की भी योजना है। विद्यार्थियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थानों से जोड़ने की कोशिश की जाएगी। इससे वे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे। योजना को अंतिम रूप देने के लिए विशेष कमेटी बनाई गई है। इसके तहत फंड भी जारी करने का निर्णय लिया गया है। इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। प्रत्येक वर्ष की समीक्षा की जाएगी और उसी आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन
निदेशालय की ओर से रोडमैप तैयार कर भेजने का निर्देश आया है। इसके तहत महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से आगामी पांच वर्ष की योजना तैयार की जाएगी। इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।- डॉ. सुनिधि, जिला उच्च शिक्षा अधिकारी