{"_id":"65789e84851e5ddfa50df9e8","slug":"the-process-of-placing-the-girder-on-the-pillar-begins-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-17942-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पिलर के ऊपर गार्डर रखने की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पिलर के ऊपर गार्डर रखने की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
- चौक पर 1700 मीटर लंबा बनाया जा रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के बीपीटीपी चौक पर बनाया जा रहा 1700 मीटर लंबा एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। बीपीटीपी चौक के समीप बचे हिस्से के पिलर के ऊपर गार्डर रखने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दो से तीन महीने गार्डर रखकर निर्माण इसका निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
फरीदाबाद से गुजर रही करीब 30 किलोमीटर लंबी सड़क को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे लिंक रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस रोड पर सेक्टर 14 से सेक्टर 8 के पास तक लगभग 1700 मीटर लंबी एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। बीपीटीपी पुल से बड़ौली पुल के पास तक एलिवेटेड फ्लाईओवर के लिए पिलर बनाने, गार्डर रखने व उसके ऊपर लिंटर डालने का काम पूरा किया जा चुका है। अब बीपीटीपी चौक पर ही थोड़ा काम बाकी रह गया है। यहां पर पिलर बन चुके हैं और अब उनके ऊपर गर्डर रखने का काम किया शुरू किया जा चुका है। सेक्टर 14 की तरफ के हिस्से में बने पिलर पर गर्डर रखे जा चुके हैं। जल्द ही बचे हुए हिस्से में भी काम को पूरा किया जाएगा। एलिवेटेड फ्लाईओवर में यह 100 मीटर का हिस्सा ही बचा है, जिसमें काम बचा हुआ है। इस हिस्से में भी अब काम तेजी से किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार दो से तीन महीने में काम को पूरा कर लिया जाएगा। एनएचएआई अधिकारियों ने कहा कि एलिवेटेड फ्लाईओवर के आने-जाने के लिए अप्रोच रोड का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है। गर्डर रखने का काम पूरा करने के बाद इसकी फिनिशिंग कर सड़क को जल्द से जल्द तैयार किया जाएगा।