फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The police chased away the youths who had come to take a bath at Sirohi Lake.

Faridabad News: सिरोही झील पर नहाने पहुंचे युवकों को पुलिस ने भगाया

Thu, 07 May 2026 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The police chased away the youths who had come to take a bath at Sirohi Lake.
सिरोही झील का निरीक्षण करती एनआईटी पुलिस उपायुक्त उत्तम ​। स्रोत: पुलिस पीआरओ
झील की ओर जाने वाले रास्ते को खोदकर किया बंद
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। थाना धौज क्षेत्र स्थित सिरोही गांव की झील पर बुधवार को नहाने पहुंचे 6 से 8 युवकों को पुलिस और ग्रामीणों ने वहां से भगा दिया। पुलिस ने झील के आसपास चेतावनी संकेत और सूचना बोर्ड भी लगाए हैं, जिनमें साफ तौर पर झील में प्रवेश को खतरनाक बताया गया है। इसके अलावा झील की ओर जाने वाले कुछ रास्तों पर खुदाई कर आवाजाही रोकने के प्रयास किए गए हैं। जिससे लोग वहां न जा सकें।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवकों को दोबारा न आने की सख्त चेतावनी दी। सिरोही झील पर लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए बुधवार को एनआईटी फरीदाबाद की डीसीपी उत्तम ने मौके पर पहुंचकर झील क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पिछले एक माह के दौरान इस झील में डूबने से दो युवकों की मौत हो चुकी है। इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन


इस दौरान थाना धौज के थाना प्रबंधक, गांव के सरपंच, पूर्व सरपंच समेत कई लोग मौजूद रहे। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद लोग यहां नहाने के लिए पहुंच जाते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने अब सख्ती बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि डीसीपी के निर्देश पर झील के पास सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। साथ ही राइडर टीम की ओर से लगातार गश्त की जाएगी, ताकि कोई भी व्यक्ति झील में प्रवेश न कर सके। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि प्राकृतिक झीलों में नहाने से बचें, क्योंकि यह जानलेवा साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed