{"_id":"68a4c65099c407a3110f1894","slug":"the-person-providing-the-account-in-the-case-of-fraud-of-rs-2455-lakh-in-the-name-of-investment-has-been-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49470-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: निवेश के नाम पर 24.55 लाख की ठगी मामले में खाता उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: निवेश के नाम पर 24.55 लाख की ठगी मामले में खाता उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने आरोपी को दिल्ली से पकड़ा
आरोपी के खाते में 2.80 लाख रुपये आए थे
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 24.55 लाख रुपये की ठगी मामले में खाताधारक को साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी विनोद कुमार दिल्ली के डेरावाल नगर का रहने वाला है और पान की दुकान चलाता है।
पूछताछ में पता चला कि विनोद ने अपना बैंक खाता आगे ठगों को दिया था। इसके खाते में 2.80 लाख रुपये आए थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। सेक्टर-17 निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा गया कि उन्हें कुछ दिन पहले एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया और एप डाउनलोड कराकर निवेश पर मुनाफा दिलाने का झांसा दिया गया। आरोपियों ने फ्यूचर ट्रेडिंग व आईपीओ में निवेश के नाम पर 24.55 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में न मुनाफा मिला और न ही निवेश की गई रकम ही वापस मिली।