फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The people of the city will get relief from waterlogging and broken roads

Faridabad News: शहर के लोगों को जलभराव और टूटी सड़कों से मिलेगी राहत

Tue, 24 Jun 2025 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
The people of the city will get relief from waterlogging and broken roads
फरीदाबाद के दो डिवीजनों में पौने दो करोड़ से होंगे विकास कार्य
विज्ञापन

मोहित शुक्ला
फरीदाबाद। शहर की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नगर निगम ने एक और कदम उठाया है। नगर निगम फरीदाबाद ने डिवीजन-III और डिवीजन-V में नालियों और सड़कों की मरम्मत कार्य के लिए दो अहम परियोजनाओं पर प्राथमिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन दोनों कार्यों पर कुल मिलाकर करीब पौने दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

नगर निगम की ओर से जानकारी के अनुसार, डिवीजन-III में नालियों और सड़कों की मरम्मत के लिए करीब 90 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है, जबकि डिवीजन-V के तहत वार्ड 24 से 30, 34, 38 और 44 में इसी प्रकार के कार्यों के लिए 81 लाख रुपये की लागत तय की गई है। नगर निगम का मुख्य लक्ष्य दोनों डिविजनों को जल भराव व गड्ढों से मुक्ति देना है। इसके लिए विभाग की तरफ से कागजी प्रक्रिया की जा रही है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगले महीने में अन्य औपचारिकताएं होने के बाद जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया जाएगा। वहीं लोगों का कहना है कि मानसून शुरू होने से पहले अगर यह काम पूरे कर लिए जाते तो और अधिक सुविधा हो जाती। विभाग को अगले मानसून से पहले दोनों काम पूरे कर देने चाहिए ताकि विकास कार्यों का लाभ मिल सके।
विज्ञापन


15 महीने और 13 महीने में कार्य पूरा करने का है लक्ष्य
डिवीजन-III के तहत आने वाले क्षेत्रों में मरम्मत कार्य की समय सीमा 15 महीने तय की गई है, वहीं डिवीजन-V में कार्य को 13 महीने के भीतर पूरा करना होगा। इन कार्यों के लिए प्राथमिक प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही अन्य औपचारिकताएं भी पूरी कर ली जाएंगी। अगले माह से जमीनी स्तर पर काम शुरू होने की उम्मीद है। अगर तय योजना के अनुसार काम होता है तो लोगों को जल्द इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल निकासी की व्यवस्था सुचारु होगी
मरम्मत कार्यों का उद्देश्य नालियों की सफाई, पुनर्निर्माण, सड़क की मरम्मत और जलभराव की समस्या को दूर करना है। डिवीजन-V के जिन वार्डों में यह कार्य किया जाएगा, वे लंबे समय से जल निकासी की समस्याओं से जूझ रहे हैं। बारिश के मौसम में सड़कें जलभराव से प्रभावित हो जाती हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। अब मरम्मत कार्य के बाद इन इलाकों में जल निकासी की व्यवस्था सुचारु होगी और सड़कों पर आवागमन सुगम बनेगा।




एजेंसी को समय से काम पूरा करना होगा
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। एजेंसी को समय से काम पूरा करना होगा। इसके साथ ही लोगों को इसमें सहयोग करना चाहिए। लोगों को आगे आकर अपने इलाके में सफाई रखनी चाहिए व नाली व सड़क में किसी प्रकार की समस्या होने पर समय रहते विभाग को सूचित करना चाहिए ताकि समय पर मरम्मत करके समस्या को बढ़ने से रोका जा सके।



निगम क्षेत्र में कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। सभी कार्य समय पर और गुणवत्ता पूर्ण हो इसका भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। -अधिशासी अभियंता, महेंद्र सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed