फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The people of Badkhal will get a clean environment, the area will be made green.

Faridabad News: बड़खल के लोगों को मिलेगा स्वच्छ वातावरण, क्षेत्र को बनाया जाएगा हरा भरा

Sat, 04 Oct 2025 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The people of Badkhal will get a clean environment, the area will be made green.
निगम ने डिवीजन-II में झाड़ियों और पौधों का रोपण कर ग्रीन कवर विकसित करने का लिया निर्णय, 14 माह में पूरा होगा काम
विज्ञापन

मोहित शुक्ला

फरीदाबाद। नगर निगम ने बड़खल को स्वच्छ और हरा भरा बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। निगम ने बड़खल क्षेत्र डिवीजन-II में झाड़ियों और पौधों का रोपण कर ग्रीन कवर विकसित करने का निर्णय लिया है। इस परियोजना के तहत पौधे लगाने के साथ एक साल तक उनका रखरखाव भी किया जाएगा।

नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार इस कार्य की समय सीमा 14 माह तय की गई है। इसका सीधा उद्देश्य क्षेत्र की पर्यावरणीय गुणवत्ता को बढ़ाना, प्रदूषण को नियंत्रित करना और स्थानीय लोगों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


आपको बताते चलें कि फरीदाबाद उन औद्योगिक शहरों में गिना जाता है जहां तेजी से बढ़ते निर्माण और वाहन यातायात के कारण प्रदूषण लगातार चुनौती बना हुआ है। ऐसे में बड़खल क्षेत्र में झाड़ियों और पौधों का रोपण हवा को शुद्ध करने में मदद करेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि पौधे न केवल प्रदूषण घटाते हैं बल्कि स्थानीय तापमान संतुलित रखने, धूल को नियंत्रित करने और जैव विविधता को बढ़ाने में भी सहायक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा हरियाली से स्थानीय निवासियों को स्वास्थ्य लाभ भी मिलेगा। प्रदूषण से जुड़ी बीमारियों जैसे दमा और एलर्जी के मामलों में कमी आने की संभावना है। वहीं, बच्चों और बुजुर्गों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा।


परियोजना के तहत ये काम होंगे

- झाड़ियों और पौधों का बड़े पैमाने पर किया जाएगा रोपण, यह कार्य वैज्ञानिक तरीके से किया जाएगा ताकि पौधों की वृद्धि टिकाऊ हो।
- एक साल का किया जाएगा रखरखाव, लगाए गए पौधों की देखभाल, पानी देना और नियमित निगरानी निगम की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।
- स्थानीय सहभागिता भी लेगा विभाग, निगम की योजना है कि क्षेत्र के स्कूलों, सामाजिक संगठनों और आरडब्ल्यूए को भी इस अभियान में शामिल किया जाएगा।
- लोगों को रोजगार भी दिया जाएगा। पौधारोपण और रखरखाव के दौरान स्थानीय मजदूरों को काम मिलेगा, जिससे उन्हें अतिरिक्त आय का साधन मिलेगा।



प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि फरीदाबाद को प्रदूषण नियंत्रण के मामले में राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण की सख्त गाइडलाइन का पालन किया जाता है। इस तरह की परियोजनाएं शहर को स्वच्छ बनाने के साथ-साथ सरकार के हरित हरियाणा अभियान को भी आगे बढ़ाती हैं।

शहरी सौंदर्यीकरण के साथ पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
बड़खल क्षेत्र में पौधरोपण से क्षेत्र का सौंदर्य भी बढ़ेगा। बड़खल झील क्षेत्र एनसीआर का प्रमुख पर्यटन स्थल है। नई हरित परियोजना के लागू होने से उम्मीद है कि यहां का परिदृश्य सुधरेगा और क्षेत्र पुनः आकर्षण का केंद्र बन सकता है।

स्मार्ट सिटी में हरियाली विकसित करना बड़ी जरूरत
बड़खल क्षेत्र में हरियाली का यह प्रयास फरीदाबाद की पर्यावरणीय स्थिति सुधारने में काफी मदद करेगा। इसके साथ ही स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ जीवन का भी मिलेगा। आने वाले वर्षों में इसी तरह की और भी योजनाएं लाई जाती हैं तो फरीदाबाद को प्रदूषण के संकट से काफी राहत मिल सकती है।




फरीदाबाद शहर को हरित क्षेत्र बनाने व प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए निगम की तरफ से लगातार कई प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। आने वाले दिनों में इसके सकारात्मक रिजल्ट भी दिखेंगे।- गौरव अंतिल, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed