फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The patience of the people living in the dark was broken, they expressed their anger by jamming the road late at night.

Faridabad News: अंधेरे में रहे लोगों का सब्र टूटा, देर रात सड़क जाम कर जताया रोष

Thu, 27 Jul 2023 11:17 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 27 Jul 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
The patience of the people living in the dark was broken, they expressed their anger by jamming the road late at night.
एक फोटो
विज्ञापन

-3 दिन से बिजली सप्लाई प्रभावित, जाम से एक घंटे प्रभावित रहा यातायात

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पिछले तीन दिनों से बिजली कटौती से परेशान डबुआ गांव के लोगों ने बुधवार देर रात पाली रोड को जाम कर दिया। जिससे करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस के समझाने पर जाम खोला। बृहस्पतिवार को भी शहर के कई हिस्सों में लोग बिजली कटौती से परेशान रहे।

शहर के साढ़े 6 लाख लोगों को 24 घंटे बिजली सप्लाई का दावा करने वाले अधिकारियों के बारिश के दौरान भी पसीने छूट रहे हैं। आधी-अधूरी तैयारी और लापरवाही के कारण स्मार्ट सिटी के अधिकांश हिस्सों में लोग बिजली कटों से परेशान हैं। जानकारी के मुताबिक भूपानी, सेक्टर-45, 48, सैनिक कॉलोनी, सेक्टर-3, यादव कॉलोनी, सेक्टर-55, 56, मुजेसर, भारत कॉलोनी, खेड़ी, एनआइटी-4,5 सहित अलग-अलग हिस्सों में 5-8 घंटे के कट लगे, बिजली निगम की ऑनलाइन व ऑफलाइन करीब 3500 शिकायतें पहुंचीं।
विज्ञापन



सड़क जाम से प्रभावित रहा यातायात
बुधवार को लोगों के सब्र का बांध टूट गया। भारी संख्या में डबुआ गांव के लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। रोष जता रहे रोहित और राहुल ने बताया कि 3 दिन से बिजली आपूर्ति प्रभावित है, गर्मी में बुरा हाल हो रहा है। अभी तक सैकड़ों बार निगम अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन किसी भी प्रकार से सुनवाई नहीं हो रही है। खबर लिखे जाने तक एरिया में दिक्कत बनी रही, देर शाम बिजली सप्लाई की संभावना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
सोशल मीडिया के माध्यम से जताई नराजगी

जीवन नगर पार्ट-2 के लोगों ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से नाराजगी जताई। स्थानीय निवासी सीमा मंजू, सतेंद्र शर्मा, राजेश कुमार गुप्ता सहित अन्य ने बताया कि पिछले एक महीने से बिजली की समस्या बनी हुई है। प्रत्येक दो दिन बाद तार टूटने और लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो जाती है। पिछले 2 दिनों से बिजली नहीं है, कुछ मिनटों के लिए सप्लाई हो रही है, लो वोल्टेज के कारण बिजली उपकरण नहीं चल रहे हैं। बच्चों को लेकर पार्कों व खुली जगहों में बैठकर समय पास कर रहे हैं। अधिकारी कोई सुनवाई नहीं करते हैं।

-------
अधिकारी से बातचीत
डबुआ गांव में ट्रांसफार्मर में कंडक्टर बदला जा रहा है, शाम तक सप्लाई शुरू हो जाएगी। जीवन नगर से कोई शिकायत नहीं मिली है, यदि समस्या है तो दूर की जाएगी।
नरेश कक्कड़, अधीक्षण अभियंता बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed