फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The organization will organize a bicycle tour to make people aware of the condition of government hospitals.

Faridabad News: साइकिल यात्रा निकालकर संस्था सरकारी अस्पतालों की स्थिति से कराएगी अवगत

Wed, 20 May 2026 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The organization will organize a bicycle tour to make people aware of the condition of government hospitals.
फरीदाबाद। जिले की एक सामाजिक संस्था ने 1 जून से पूरे हरियाणा में साइकिल यात्रा निकालने की घोषणा की है। संस्था का कहना है कि यात्रा का उद्देश्य फरीदाबाद की बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं और सरकार द्वारा किए गए अधूरे वादों के खिलाफ जनजागरण करना है। यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों में लोगों को सरकारी अस्पतालों की स्थिति और मरीजों की परेशानियों से अवगत कराया जाएगा। संस्था के पदाधिकारियों का आरोप है कि पूर्व में हुए धरने के समापन के दौरान प्रशासन और सरकार की ओर से ट्रॉमा सेंटर, टीबी यूनिट, आईसीयू, सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्ति और छांयसा मेडिकल कॉलेज के अपग्रेडेशन का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक इन योजनाओं पर काम शुरू नहीं हो सका है। उनका कहना है कि स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण जिले के मरीजों को आज भी इलाज के लिए दिल्ली और अन्य शहरों में रेफर होना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed