फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The number of corona infected people in the district has crossed 100, health department is on alert

Faridabad News: जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 से पार, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Mon, 16 Jun 2025 10:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
The number of corona infected people in the district has crossed 100, health department is on alert
सोमवार को 12 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में रोजाना कोरोना के मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को कोरोना मामले की संख्या 100 के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 89 लोगों की जांच की गई, जिसमें से सोमवार को 12 लोगों में कोरोना की पुष्टि की गई है। कोरोना के 35 केस अभी तक सक्रिय हैं। जबकि 71 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक कुल 106 लोगों को कोरोना हो चुका है। सभी मरीजों का होम आइसोलेशन में रहकर इलाज जारी है। हालांकि, राहत की बात यह है कि वर्तमान में जिला अस्पताल में कोई भी कोरोना मरीज भर्ती नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार सोमवार को 89 मरीजों की जांच की गई जिसमें से 12 मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें से 7 पुरुष और 5 महिला मरीज हैं। इन सभी मरीजों की उम्र 23 से 76 साल के बीच में पाई गई है। वहीं अब तक जिले में कोरोना संक्रमण से एक भी मौत दर्ज नहीं की गई है। स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग ने सभी नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासतौर से विदेश व देश के दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को कहा जा रहा है कि वह समय रहते जांच करवा लें।
विज्ञापन

उप चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम भगत ने बताया कि सोमवार को सेक्टर 21 सी, 23, 8 ,7, 11, 9 और एनआईटी एक,अगवानपुर, ग्रीन फील्ड कॉलोनी में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed