फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The number of beds has been increased in the Sector-55 polyclinic.

Faridabad News: सेक्टर-55 के पॉली क्लीनिक में बढ़ाई गई बेड की संख्या

Mon, 05 Jan 2026 12:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The number of beds has been increased in the Sector-55 polyclinic.
मरीजों को भर्ती करने में नहीं होगी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। सर्दी के मौसम में मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सेक्टर-55 स्थित स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की सुविधा के लिए बेड क्षमता में इजाफा किया गया है। जिला नागरिक अस्पताल की ओर से पॉली क्लीनिक को 11 अतिरिक्त बेड उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे भर्ती मरीजों को राहत मिलेगी और उपचार व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।


पिछले कुछ दिनों से पॉली क्लीनिक पर मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य केंद्र प्रशासन ने पहले ही जिला अस्पताल से अतिरिक्त बेड की मांग की थी। मांग को स्वीकार करते हुए जिला अस्पताल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त बेड स्वास्थ्य केंद्र को भेजे हैं।
विज्ञापन




प्रशासन का कहना है कि बेड बढ़ने से मरीजों को भर्ती होने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी और आपात स्थिति में भी इलाज की व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जा सकेगी। इसके साथ ही उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सेक्टर-55 के पॉली क्लीनिक प्रभारी एवं वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश ने बताया कि वर्तमान में केंद्र पर पहले से 20 बेड की सुविधा उपलब्ध है। मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन से कुल 30 अतिरिक्त बेड की मांग की गई थी, जिनमें से कुछ बेड प्राप्त हो चुके हैं। शेष बेड भी जल्द मिलने की उम्मीद है, जिससे आने वाले दिनों में मरीजों को और अधिक सुविधा मिल सकेगी।





----पॉली क्लीनिक पर प्रसव की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे आसपास के क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए दूर नहीं जाना पड़ता और उन्हें नजदीक ही सुरक्षित चिकित्सा सेवाएं मिल जाती हैं। मरीजों का दबाव के चलते और व्यवस्थाओं के विस्तार के लिए ही हमने प्रशासन से अतिरिक्त बेड की मांग की गई थी, जिसके बाद ग्यारह बेड मिले हैं।-डॉ. राजेश, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed