{"_id":"69dd3d3baa2e31a968060506","slug":"the-nari-shakti-padyatra-will-set-out-on-the-designated-routes-on-april-15-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67433-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 15 अप्रैल को निर्धारित रूटों पर नारी शक्ति पदयात्रा निकलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 15 अप्रैल को निर्धारित रूटों पर नारी शक्ति पदयात्रा निकलेगी
विज्ञापन
16 अप्रैल को नारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेशभर के उपायुक्तों को नारी शक्ति वंदन अभियान को एक व्यापक जन आंदोलन बनाने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में फरीदाबाद के उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप महिला सशक्तिकरण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है।तय योजना के अनुसार, आगामी 15 अप्रैल को जिले के विभिन्न निर्धारित रूटों पर नारी शक्ति पदयात्रा निकाली जाएगी। इस पदयात्रा में समाज के हर वर्ग की महिलाओं का प्रतिनिधित्व होगा, जिसमें स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, कॉलेज व स्कूलों की छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स और सामाजिक रूप से सक्रिय महिलाएं हिस्सा लेंगी। इसके अगले दिन यानी 16 अप्रैल को नारी वंदन सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें महिला सशक्तिकरण पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशेष विचार-विमर्श सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए प्रशासन महिलाओं की नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने का प्रयास करेगा।
अभियान को डिजिटल रूप देने के लिए 9667173333 नंबर जारी किया गया है, जिस पर मिस्ड कॉल देकर आम नागरिक अपना समर्थन दर्ज करा सकते हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी #NariShaktiVandan के जरिए इसे प्रचारित किया जा रहा है। बैठक में एडीसी अंजलि श्रोत्रिया और एसडीएम हनी बंसल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे इस आयोजन को केवल एक सरकारी कार्यक्रम न रहने दें, बल्कि इसे आम जनता की भावना से जोड़ें।