फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The municipal corporation's preparations were washed away by just an hour and a half of rain.

Faridabad News: डेढ़ घंटे की बारिश में ही बह गईं निगम की तैयारियां

Mon, 06 Jul 2026 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
The municipal corporation's preparations were washed away by just an hour and a half of rain.
ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में भरा बारिश का पानी ।संवाद
जलनिकासी व्यवस्था की खुली पोल, प्रमुख चौराहे और अंडरपास पानी में डूबे, वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में डेढ़ घंटे की बारिश ने रविवार को एक बार फिर फरीदाबाद की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। दोपहर करीब 12:30 बजे शुरू हुई बारिश के कुछ ही समय बाद शहर के कई प्रमुख चौराहों, अंडरपास और मुख्य मार्गों पर पानी भर गया जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। नीलम चौक, अजरौंदा चौक, बाटा चौक, ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास, सोहना रोड, एनएचपीसी अंडरपास और मेवला महाराजपुर अंडरपास सहित कई स्थानों पर जलभराव के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब एक से डेढ़ घंटे तक शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बारिश के दौरान सबसे अधिक असर शहर के व्यस्त चौराहों पर देखने को मिला। नीलम चौक, अजरौंदा चौक और बाटा चौक पर सड़कें पानी से भर गईं, जिससे वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते नजर आए। कई दोपहिया वाहन चालक जलभराव वाले हिस्सों में फंस गए जबकि चारपहिया वाहनों की भी लंबी कतारें लग गईं। कार्यालयों और बाजारों की ओर जाने वाले लोगों को भी काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा।
विज्ञापन


अंडरपास बने सबसे बड़ी चुनौती
बारिश के बाद ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में तेजी से पानी भर गया। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने अंडरपास के दोनों ओर गेट लगाकर इसे बंद कर दिया। इसके कारण वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजरना पड़ा, जिससे कई किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ा। वहीं मेवला महाराजपुर अंडरपास में भी लंबे समय तक जलभराव बना रहा। एनएचपीसी अंडरपास में भी पानी जमा हुआ हालांकि वहां पानी निकासी का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार प्रशासन दिखा सक्रिय

पिछले वर्षों की तुलना में इस बार बारिश के दौरान प्रशासन की सक्रियता भी देखने को मिली। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा और उपायुक्त के निर्देश पर नगर निगम की टीमें तुरंत जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंच गईं। नीलम चौक पर एक साथ पांच पंप सेट लगाकर पानी निकाला गया जिससे अपेक्षाकृत कम समय में सड़क को यातायात के लिए सुचारु किया जा सका। इसी तरह एनएचपीसी अंडरपास से भी पंपों की सहायता से तेजी से पानी निकाला गया, ताकि यातायात जल्द सामान्य हो सके।


जाम से लोग हुए परेशान
जलभराव के कारण शहर के कई हिस्सों में जाम की स्थिति बनी रही। एक से डेढ़ घंटे तक वाहन चालक धीमी गति से चलते रहे। अंडरपास बंद होने और वैकल्पिक मार्गों पर बढ़े दबाव के कारण कई सड़कों पर लंबी कतारें लग गईं। स्कूल, बाजार और अन्य जरूरी कार्यों के लिए निकले लोगों को भी काफी देर तक ट्रैफिक में फंसे रहना पड़ा। इसके अलावा नेशनल हाईवे- 19 पर सराय बॉर्डर पर टोल देने के बाद भी वाहन चालकों को जलभराव के कारण जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि एनएचएआई की तरफ से नालों की सफाई नहीं की गई है नालों में अभी भी कचरा जमा है इसके कारण सर्विस लाइन व मुख्य मार्ग पर जलभराव की स्थिति बन रही है। यहां पर जलभराव होने के कारण फरीदाबाद के साथ दिल्ली, पलवल, मथुरा, नोएडा व अन्य संबंधित मार्गों से आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में भरा बारिश का पानी ।संवाद

ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में भरा बारिश का पानी ।संवाद

ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में भरा बारिश का पानी ।संवाद

ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में भरा बारिश का पानी ।संवाद

ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में भरा बारिश का पानी ।संवाद

ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में भरा बारिश का पानी ।संवाद

ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में भरा बारिश का पानी ।संवाद

ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में भरा बारिश का पानी ।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed