फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The Municipal Corporation will spend Rs 1.75 crore on the repair of parks and open gyms

Faridabad News: पार्कों और ओपन जिमों की मरम्मत पर नगर निगम खर्च करेगा पौने दो करोड़ रुपये

Mon, 07 Jul 2025 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation will spend Rs 1.75 crore on the repair of parks and open gyms
आसपास के हजारों लोगों को होगा लाभ, काम पूरा करने की समय सीमा की गई तय
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के सार्वजनिक पार्कों और ओपन जिमों की हालत सुधारने के लिए नगर निगम फरीदाबाद ने दो बड़ी परियोजनाओं पर काम करने की योजना बनाई है। इन कार्यों पर पौने दो करोड़ रुपये खर्च होंगे ताकि नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक योजना के तहत सेक्टर-21 डी के पार्क और फुटपाथों की मरम्मत और रखरखाव किया जाएगा, वहीं दूसरी योजना में ओपन जिम, बच्चों के खेल उपकरणों और पार्क के मुख्य द्वार की कायापलट होगी।

पहली योजना का अनुमानित मूल्य करीब 90 लाख रुपये तय किया गया है। इस कार्य में सेक्टर-21 डी स्थित पार्क में फुटपाथों और अन्य सार्वजनिक स्थानों की मरम्मत शामिल है। यह पार्क वार्ड नंबर 19 में स्थित है और आसपास के हजारों नागरिक प्रतिदिन यहां सैर करने और व्यायाम के लिए आते हैं। लंबे समय से यहां फुटपाथ क्षतिग्रस्त थे, जिससे बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों ने कई बार नगर निगम को शिकायत दी थी। इस परियोजना के तहत 140 दिनों में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


दूसरी योजना की अनुमानित लागत लगभग 85 लाख रुपये है। इसमें फरीदाबाद नगर निगम डिवीजन-1 के अंतर्गत आने वाले पार्क में ओपन जिम की मरम्मत, बच्चों के खेलने के उपकरणों की रिपेयरिंग और मुख्य द्वार की कायापलट शामिल है। यहां भी लंबे समय से उपकरण टूटे पड़े थे। बच्चे खेलते समय चोटिल हो जाते थे और ओपन जिम का उपयोग बंद पड़ा था। नागरिकों का कहना है कि अगर काम समय पर और गुणवत्ता से किया गया तो हजारों लोग लाभांवित होंगे। इस योजना को 120 दिन में पूरा करने की समय सीमा तय की गई है। वहीं विभाग ने इसके लिए प्राथमिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग का कहना है कि इसके लिए राशि की मंजूरी हो गई है। अब उपयुक्त एजेंसी का चयन कर काम शुरू करवा दिया जाएगा। जल्द ही जमीनी स्तर पर लोगों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुणवत्ता से नहीं होगा किसी प्रकार का समझौता


नगर निगम के अनुसार, दोनों परियोजनाओं की निगरानी अधिकारियों द्वारा की जाएगी और गुणवत्ता से समझौता करने पर जिम्मेदार ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर विभाग की तरफ से साफ कर दिया गया है कि काम समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार की शिकायत सामने आने पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी व एजेंसी को इसके लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।



शहर के नागरिकों को सुविधाएं देने के लिए निगम लगातार काम कर रहा है। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। आने वाले समय में इसी प्रकार की कई बड़ी परियोजनाओं पर भी काम किया जाएगा। - नितिन कादियान, एक्सईएन नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed