{"_id":"69810005b822b4c0390f8752","slug":"the-municipal-corporation-removed-encroachments-in-nehru-ground-and-sector-48-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-61897-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नेहरू ग्राउंड और सेक्टर-48 में नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नेहरू ग्राउंड और सेक्टर-48 में नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नेहरू ग्राउंड और सेक्टर 48 इलाके में सोमवार दोपहर नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान सरकारी जमीन पर बने अस्थायी निर्माण हटाए गए। निगम अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई से पहले अतिक्रमण करने वालों को नोटिस दिए गए थे। सोमवार दोपहर जब टीम मौके पर पहुंची तो कई लोगों ने खुद ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया। झोपड़ी, छप्पर और तिरपाल से बने ढांचे हटाए गए। इसके साथ ही सड़क किनारे और खाली जमीन पर बनी कुछ अस्थायी मकान व दुकानों को भी तोड़ा गया।
कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीन का इस्तेमाल किया गया। किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन निगम अधिकारियों ने साफ कहा कि सार्वजनिक जमीन पर कब्जा नहीं रहने दिया जाएगा। नगर निगम का कहना है कि अतिक्रमण के कारण इलाके में आवाजाही में दिक्कत हो रही थी। गंदगी फैल रही थी,इन्हीं कारणों से यह कार्रवाई की गई।