{"_id":"693f0308d2e17bc0cf0a1b8f","slug":"the-municipal-corporation-issued-challans-for-polluting-and-throwing-garbage-in-the-open-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-57942-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नगर निगम ने प्रदूषण फैलाने और खुले में कचरा फेंकने पर काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नगर निगम ने प्रदूषण फैलाने और खुले में कचरा फेंकने पर काटे चालान
विज्ञापन
फरीदाबाद में तंदूर में लकड़ी व कोयला जलाने पर चालान काटते नगर निगम कर्मचारी । स्रोत: नगर निगम
शहर को स्वच्छ बनाए रखने में निगम का करें सहयोग : धीरेंद्र खड़गटा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनजीटी (राष्ट्रीय हरित अधिकरण) के नियमों को ध्यान में रखते हुए शहर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर रविवार को सख्त कार्रवाई की गई। इस अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के उल्लंघनों पर कुल 143 चालान किए गए। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने में निगम का सहयोग करें।
इस कार्रवाई के अंतर्गत सड़कों, नालों, सीवर, खाली प्लॉट व सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंकने, निर्माण एवं विध्वंस मलबा अनधिकृत स्थानों पर डालने, प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग, खुले में कचरा, पोस्टर बैनर चिपकाने, पेयजल के दुरुपयोग करना शामिल हैं। बसे अधिक चालान सार्वजनिक स्थानों पर कचरा डालने वालों पर किए गए।
निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने आमजन से अपील की है कि वे शहर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने में निगम का सहयोग करें तथा नियमों का पालन सुनिश्चित करें। वहीं निगम के स्पेशल स्वच्छता अधिकारी एशवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर सख्ती बरती जा रही है और आगे भी निरीक्षण व चालान की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि नागरिकों से अनुरोध है कि कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें, प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग न करें और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाएं।