फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The municipal corporation is scrutinizing the bills of the last five years

Faridabad News: पिछले पांच वर्षों के बिलों को खंगाल रहा नगर निगम

Tue, 06 May 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
The municipal corporation is scrutinizing the bills of the last five years
मुख्य अभियंता के निलंबन के बाद अलर्ट मुद्रा में रहे निगम प्रशासन के अधिकारी और कर्मी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अमृत योजना के ठेकेदार को एडवांस में पेमेंट करने वाले नगर निगम के मुख्य अभियंता रहे बीके कर्दम के निलंबन और उनपर मामला दर्ज करने के सीएम के आदेश पर सोमवार को निगम प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट नजर आया। इस दौरान निगम की इंजीनियरिंग शाखा ने पिछले पांच वर्षों के बिल खंगालना शुरू किया है।
निगम के पूर्व मुख्य अभियंता पर बड़ी कार्रवाई के बाद से इंजीनियरिंग शाखा में जबरदस्त हलचल मची है। अधिकारियों ने इस मुद्दे पर इंजीनियरिंग विभाग के अभियंताओं को सख्त आदेश दिए हैं। इंजीनियरिंग शाखा की ओर से अमृत योजना के तहत ठेकेदार को किस बिल को लेकर कितना भुगतान किया गया। इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मुख्य अभियंता के बाद बिलों पर अतिरिक्त आयुक्त और आयुक्त के हस्ताक्षर किए जाते हैं। आयुक्त के हस्ताक्षर के बाद ही बिल भुगतान को लेकर वित्त विभाग को भेजा जाता है। इसलिए सभी बिलों की जांच करके देखा जा रहा है कि किस काम के लिए कितना भुगतान किया गया। विभाग के अनुसार जिन बिलों का भुगतान किया गया है। उनके कई काम पूरे हो चुके हैं। किसी भी अधूरे काम का भुगतान निगम की ओर से नहीं हुआ है। मामले को लेकर निगमायुक्त ए मोना श्रीनिवास ने रिपोर्ट तैयार होने के बाद शहरी स्थानीय निकाय मंत्री को दे दी जाएगी। पिछले पांच वर्ष के बिल निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अभियंता पर आरोप था कि उन्होंने 2019 में शुरू हुई अमृत योजना के तहत कामों का बिना पूरे हुए ही बृजगोपाल ठेकेदार को भुगतान कर दिया। सीएम को बताया गया कि अधूरे कामों के लिए निगम 80 प्रतिशत तक भुगतान कर चुका है। वहीं, पिछले सप्ताह जब सर्किट हाउस में हुई बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने ठेकेदार को अधूरे काम को पूरा करने के लिए कहा तो उसने साफ इनकार कर दिया। यदि निगम की ओर से भुगतान नहीं किया गया तो ठेकेदार को पूरा काम करना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed