{"_id":"69693553d33873bdf0045014","slug":"the-money-obtained-through-cyber-fraud-was-transferred-to-the-young-mans-account-after-he-was-lured-with-the-promise-of-a-job-faridabad-news-c-24-1-pal1006-120917-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नौकरी का झांसा देकर युवक के खाते में साइबर ठगी की राशि कराई ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नौकरी का झांसा देकर युवक के खाते में साइबर ठगी की राशि कराई ट्रांसफर
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। साइबर ठग अब बेरोजगार युवाओं को आकर्षक नौकरी का लालच देकर उनके बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर कराने में शुरू कर दिए हैं। ऐसा ही मामला जिले के बाता गांव निवासी युवक के साथ हुआ। आरोपियों ने अमेरिका की कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर साइबर अपराध का मोहरा बना लिया।
पीड़ित मोहित वर्मा ने साइबर क्राइम थाना में दी शिकायत में बताया कि मई 2025 में उसके पास अज्ञात नंबरों से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को अमेरिका की एक एक्सपोर्ट कंपनी का प्रतिनिधि बताया। शातिर ठगों ने मोहित का ऑनलाइन इंटरव्यू लिया और उसे चयनित होने की सूचना दी। ठगों ने बताया कि कंपनी कुशन कवर का व्यापार करती है और मोहित को अमेजन व फ्लिपकार्ट अकाउंट के माध्यम से उत्पाद बेचने होंगे। इसके बदले उसे घर बैठे 50 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देने का वादा किया गया।
धीरे-धीरे विश्वास में लेकर आरोपियों ने मोहित की सिम कार्ड और बैंक खातों की पूरी जानकारी हासिल कर ली। उसे बताया गया कि वेतन उसी खाते में आएगा। कुछ समय बाद जब मोहित ने अपने बैंक खाते का उपयोग करना चाहा, तो उसे पता चला कि खाता बंद हो चुका है। जांच करने पर सामने आया कि उसके खाते का उपयोग देशभर में साइबर ठगी से जुड़े अवैध लेनदेन के लिए किया गया था। इससे घबराकर मोहित ने खुद को एक बड़े साइबर गिरोह के जाल में फंसा महसूस किया और तुरंत साइबर थाना पुलिस में लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।