फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The miscreants took the auto by making the driver sit in the hospital, on the pretext of taking the patient, two people booked for 800 rupees

चालक को अस्पताल में बैठाकर ऑटो ले उड़े बदमाश, मरीज को ले जाने के बहाने दो लोगों ने किया था 800 रुपये में बुक

Tue, 08 Feb 2022 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
The miscreants took the auto by making the driver sit in the hospital, on the pretext of taking the patient, two people booked for 800 rupees
The miscreants took the auto by making the driver sit in the hospital, on the pretext of taking the patient, two people booked for 800 rupees
फरीदाबाद। मरीज को लाने के लिए 800 रुपये में दो लोगों ने ऑटो बुक किया। बीके अस्पताल में एक जगह चालक को बैठाकर बाहर खड़ा ऑटो लेकर बदमाश चंपत हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पलवल के सराय खटौला निवासी शहीद अपना ऑटो खुद चलाता है। शहीद ने पुलिस को शिकायत दी है कि 5 फरवरी को दो अनजान व्यक्तियों ने पलवल स्थित किठवाड़ी चौक पर 800 रुपये में बीके अस्पताल के लिए ऑटो बुक किया। उन्होंने अस्पताल से मरीज लेकर आने की बात कही। रास्ते में उन लोगों ने ऑटो में 300 रुपये का डीजल भी डलवाया। बीके चौक तक आने के बाद एक व्यक्ति घर जाने की बात कहकर वहीं उतर गया। जबकि दूसरा ऑटो लेकर बीके अस्पताल पहुंचा। पीड़ित के मुताबिक उसने गेट पर ऑटो खड़ा करवा दिया। उसके बाद शहीद को लेकर वह अस्पताल के अंदर चला गया।
विज्ञापन

आरोप है कि उस व्यक्ति ने शहीद को पहली मंजिल पर लिफ्ट के पास कुर्सियों पर बैठा दिया और मरीज लेकर आने की बात कहते हुए अंदर कमरों की तरफ चला गया। करीब आधा घंटा बीतने के बाद जब वह नहीं लौटा तो शहीद नीचे की तरफ आ गया। बाहर निकलकर उसने देखा कि ऑटो वहां पर नहीं खड़ा था। आसपास काफी तलाश की लेकिन ऑटो के बारे में कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद पीड़ित ने एसजीएम नगर थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed