{"_id":"674b4a07d19dd731a8060e09","slug":"the-miscreants-took-away-rs-12-lakh-by-uprooting-the-atm-display-faridabad-news-c-26-1-del1005-34195-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एटीएम की डिस्प्ले उखाड़कर 12 लाख उड़ा ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एटीएम की डिस्प्ले उखाड़कर 12 लाख उड़ा ले गए बदमाश
विज्ञापन
ओल्ड फरीदाबाद स्थित भूड़ काॅलोनी में दिया गया वारदात को अंजाम, बदमाशों ने वारदात के दौरान सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे पेंट किया
बैंक अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज, पुलिस को आशंका कैश डालने वाली कंपनी के ही कर्मचारियों ने दिया वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद की भूड़ काॅलोनी से बदमाशों ने एटीएम से 12 लाख रुपये चोरी कर लिए। वारदात के दौरान बदमाशों ने एटीएम का डिस्प्ले भी उखाड़ दिया। खुद को छुपाने के लिए आरोपियों ने अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों पर काले रंग का स्प्रे पेंट कर दिया। बाद में आरोपी फरार हो गए।
रात के समय लोग एटीएम पहुंचे तो उनको वारदात की जानकारी हुई। बाद में मामले की सूचना बैंक अधिकारियों व पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात में कैश डालने वाली कंपनी के कर्मचारियों का हाथ हो सकता है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल में जुटी है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस कैश डालने वाली कंपनियों के कर्मचारियाें से पूछताछ की तैयारी कर रही है। एटीएम से कितनी रकम चोरी हुई अधिकारी इसकी जानकारी पुलिस को बाद में देने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक भूड़ कॉलोनी में पंजाब नेशनल बैंक का एक एटीएम बूथ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक शुक्रवार रात वह एटीएम से कैश निकालने के लिए गए थे। इस बीच उन्होंने देखा कि एटीएम का डिसप्ले टूटा हुआ है। इसके अलावा किसी ने सीसीटीवी कैमरों पर काले रंग का स्प्रे पेंट कर दिया है।
फौरन मामले की सूचना पुलिस व बैंक अधिकारियों को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस के अलाव बैंक के अधिकारी पहुंचे। जांच में पता चला कि आखिरी बार 16 नवंबर को 16 लाख रुपये एटीएम में डाले गए थे। अंदाजा लगाया जा रहा है कि एटीएम में 12 लाख से अधिक की रकम थी जो गायब है।