{"_id":"69ac7b817e61134d2c02147b","slug":"the-miscreants-entered-the-shop-and-beat-up-and-vandalized-it-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-110384-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दुकान में घुसकर दबंगों ने की मारपीट व तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दुकान में घुसकर दबंगों ने की मारपीट व तोड़फोड़
विज्ञापन
- वारदात का वीडियो वायरल, दुकानदार ने लूटपाट की भी दी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। शहर थाना के पास एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में घुसकर दबंगों द्वारा मारपीट और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने हमलावरों पर मारपीट के साथ दुकान में तोड़फोड़ कर हजारों रुपये का नुकसान पहुंचाने और नकदी लूटकर ले जाने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बाइक सवार युवक हाथों में लाठी-डंडे लेकर दुकान में घुसते दिखाई दे रहे हैं।
गांव तुसैनी निवासी मोहम्मद जाफर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पुन्हाना शहर थाना के पास रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। आरोप है कि पांच मार्च की सुबह करीब साढ़े दस बजे वसीम, सलीम, लुकमान, हकीम, रशीद, इरशाद, अरशद, शाहबुद्दीन, हसीन और सैफ सहित 8-10 लोग लाठी-डंडे लेकर उसकी दुकान पर पहुंचे। आरोपियों ने आते ही उस पर हमला कर दिया और लाठी-डंडों से सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किए।
पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की, जिससे करीब 35 से 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ। इसके अलावा दुकान में रखे करीब दो लाख रुपये भी लूटकर ले गए। मारपीट के दौरान वह बेहोश हो गया, जिसके बाद आसपास के दुकानदारों ने उसे आरोपियों से बचाकर अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद बाजार में दहशत का माहौल है। दुकानदार का कहना है कि आरोपियों ने जाते समय दोबारा जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे डर के कारण उसने फिलहाल दुकान बंद कर दी है। वहीं शहर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले भी विवाद हुआ था। उसी विवाद के चलते झगड़ा हुआ है। जांच में लूटपाट की पुष्टि नहीं हुई है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।