फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The Minister of State gave financial help to the family of the child who drowned in the flood

Faridabad News: राज्यमंत्री ने बाढ़ में डूबे बच्चे के परिवार को दी आर्थिक सहायता

Sun, 07 Sep 2025 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The Minister of State gave financial help to the family of the child who drowned in the flood
बाढ़ राहत शिविरों का दौराकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, प्रभावित ग्रामीणों से संवाद किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। यमुना में आई बाढ़ के दौरान जान गंवाने वाले 11 वर्षीय कृष्णा के परिजनों से मंत्री राजेश नागर ने मुलाकात की। उन्होंने सरकार की ओर से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक परिजनों को सौंपा और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

बृहस्पतिवार को कृष्णा अपने दोस्तों के साथ खेतों में नहाने गया था, जहां पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई थी। परिजनों से मिलने के बाद मंत्री नागर ने अरुआ, चांदपुर और मोठुका गांवों में बने बाढ़ राहत शिविरों का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने राहत सामग्री, भोजन वितरण, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य सुविधाओं की जांच की।
विज्ञापन


मंत्री नागर ने प्रभावित ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परिवारों को समय पर राशन और जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ से कई गांव और कॉलोनियां प्रभावित हुई हैं, किसानों की फसलें डूब गई हैं और लोगों को भारी नुकसान हुआ है। सरकार पोर्टल के माध्यम से हुए नुकसान की भरपाई सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा मकान और दुकानों को भी मुआवजा देने की मांग पर मंत्री नागर ने कहा कि सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है और जल्द ही सभी प्रभावित परिवारों को राहत दी जाएगी।



वर्जन

सरकार प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद करेगी। चाहे फसलों का नुकसान हो या मकान-दुकानों का, सभी को उचित मुआवजा और राहत दी जाएगी। किसी भी परिवार को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।- राजेश नागर, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री, हरियाणा सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed