{"_id":"69fcda51796c35e8a906f466","slug":"the-mercury-may-reach-42-degrees-next-week-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69415-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अगले सप्ताह 42 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अगले सप्ताह 42 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा
विज्ञापन
- बरसात के बाद फिर गर्मी ने दिखाए अपने तेवर
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में हुई बरसात के बाद मौसम में थोड़ी राहत जरूर मिली थी, लेकिन अब एक बार फिर गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना है। अगले सप्ताह तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
बृहस्पतिवार को शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर तेज धूप और उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में आवाजाही कम दिखाई दी।
मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में गर्म हवाओं और तेज धूप का असर और अधिक बढ़ने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
बीके अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहित अग्रवाल ने लोगों को गर्मी से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि लोग धूप में निकलने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी व तरल पदार्थों का सेवन करें। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को खास ध्यान रखने की जरूरत है।