फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The maximum temperature was 45 degrees Celsius, causing severe heat to worsen.

Faridabad News: 45 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान, भीषण गर्मी बढ़ा रही परेशानी

Wed, 20 May 2026 10:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
The maximum temperature was 45 degrees Celsius, causing severe heat to worsen.
आज भी गर्मी से राहत मिलने की नहीं है संभावना, दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर कम दिखाई दे रहे लोग
विज्ञापन

20 मरीज डिहाइड्रेशन की शिकायत लेकर रोज जिला अस्पताल पहुंच रहे


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तापमान में लगातार हो रही वृद्धि का असर जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शहर में चल रही लू के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोग परेशान नजर आए।
विज्ञापन



भीषण गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। अस्पतालों में डिहाइड्रेशन और डायरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीके अस्पताल में प्रतिदिन करीब 20 मरीज डिहाइड्रेशन और डायरिया की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहित अग्रवाल ने बताया कि भीषण गर्मी में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने सलाह दी कि लोग केवल जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। बाहर निकलते समय छाते का प्रयोग करें और शरीर में पानी की कमी न होने दें। अधिक से अधिक पेय पदार्थों का सेवन करें तथा बासी भोजन खाने से बचें। चिकित्सकों का कहना है कि छोटे बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी से विशेष खतरा है, इसलिए उनका खास ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed