फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The matter of making the reel caught fire, a committee was formed to investigate.

Faridabad News: रील बनाने के मामले ने पकड़ा तूल, जांच के लिए कमेटी गठित

Fri, 27 Mar 2026 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The matter of making the reel caught fire, a committee was formed to investigate.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। विद्यालय में रील बनाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को इस मामले को लेकर संबंधित विद्यालयों की अध्यापिकाओं से पूछताछ की गई। साथ ही उनसे इस मामले को लेकर लिखित में स्पष्टीकरण मांगा गया है और आगे की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। गठित कमेटी की अध्यक्षता जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार ढिल्लों कर रहे हैं। इसमें खंड शिक्षा अधिकारी धीरज सिंह, राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआइटी तीन की प्रधानाचार्या अनुराधा और राजकीय उच्च विद्यालय राजपुर कलां के मुख्य अध्यापक अमित जैन शामिल हैं।जानकारी के अनुसार 19 मार्च को विद्यालय में पढ़ने वाली किसी छात्रा के अभिभावक (धर्शील गौतम) ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआइटी नंबर एक और राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय की एक-एक अध्यापिका की शिकायत पंचकुला स्थित शिक्षा निदेशालय में की थी। शिक्षा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले ही मामले की जांच का आदेश शिक्षा अधिकारियों को मिला। इस मामले को लेकर बुधवार को भी दोनों अध्यापिकाओं को तलब किया था। कमेटी के सदस्यों ने रील बनाने वाली अध्यापिका के साथ-साथ अन्य अध्यापिकाओं, छात्राओं तथा प्रधानाचार्य से भी पूछताछ की थी। बता दें कि दोनों मामलों में शिकायकर्ता एक ही हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में अध्यापिकाओं द्बारा बनाई गई रील की कटिंग लगाई है। शिकायकर्ता ने अपनी शिकायत में लिखा है कि विद्यालय परिसर में रील बनाने से पढ़ाई प्रभावित होती है और विद्यालय का अनुशासन भी भंग होता है।


वर्जन----

दोनों अध्यापिकाओं से मामले की पूछताछ की गई है। साथ ही लिखित में स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण के बाद कमेटी अपनी रिपोर्ट निदेशालय को भेजेगी। इस मामले को देखते हुए अन्य विद्यालयों में भी इस तरह की गतिविधि पर रोक लगा दी गई है।--- बसंत कुमार ढिल्लों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed