फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The master mind of the robbery of 5.50 lakh turned out to be the driver of the showroom

5.50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला शोरुम का ड्राइवर जितेंद्र

Wed, 31 Aug 2022 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
The master mind of the robbery of 5.50 lakh turned out to be the driver of the showroom
फरीदाबाद। सेक्टर-16 में हुई लूट के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 टीम ने लूट के मुख्य आरोपी के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी जितेंद्र गाड़ी के शोरूम में पिछले सात माह से ड्राइवर का काम कर रहा था। आरोपी का काम पैसे लाने ले जाने का था। आरोपियों को अदालत में पेश कर जल्द रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

एसीपी क्राइम सुरेंद्र स्योराण ने प्रेसवार्ता कर बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में जितेंद्र (ड्राइवर), संजय, अंकित और सुमित के नाम शामिल हैं। आरोपी जितेंद्र और संजय गांव तिगांव के, आरोपी अंकित सेक्टर-88 का और आरोपी सुमित उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर का निवासी है। वह वर्तमान में गांव भूपानी में रह रहा है। आरोपी जितेंद्र ने योजना के तहत अपने साथियों के साथ मिलकर 28 अगस्त को शाम लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

ये था मामला
आरोपी जितेन्द्र और शोरूम के अकाउंटेंट राज किशोर 5.50 लाख रुपये लेकर मालिक के घर जा रहे थे। तभी तीन लड़के मोटरसाइकिल से आए। उन्होंने सेक्टर-16 सब्जी मंडी के पास मोटरसाइकिल गाड़ी के आगे लगा दी और एक लड़के ने डंडे से कार के शीशे को तोड़ दिया। दूसरे ने देसी पिस्टल दिखाकर बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। वारदात की सूचना पुलिस को 112 पर दी गई। जिसके कुछ समय बाद ही मौके पर पुलिस पहुंची। शोरूम के सहायक राजकिशोर की शिकायत पर थाना सेक्टर-17 में अवैध हथियार से लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई थी। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने तफ्तीश करते हुए ड्राइवर जितेन्द्र उर्फ जीतू से वारदात से संबंध में पूछताछ की तो उस पर शक हुआ। उसे गांव तिगांव से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मामले का खुलासा हुआ। आरोपी ने बताया कि कर्जा होने के कारण उसने अपने चाचा के लड़के और दोस्तों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची। पैसे और हथियार की बरामदगी के लिए आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed