फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The lift in the society is breaking down every day, causing trouble to the residents.

Faridabad News: सोसाइटी में आए दिन लिफ्ट हो रही खराब, निवासी परेशान

Sun, 17 May 2026 07:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
The lift in the society is breaking down every day, causing trouble to the residents.
फोटो-
विज्ञापन

कई बार की गई शिकायत, नहीं हो रहा समस्या का निवारण

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद की डिस्कवरी पार्क सोसाइटी में आए दिन लिफ्ट खराब होने की समस्या से निवासी परेशान हैं। अचानक लिफ्ट बंद हो जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार बच्चे और बुजुर्ग भी लिफ्ट में फंस चुके हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। निवासियों का कहना है कि सोसाइटी के हर टावर में केवल दो लिफ्ट हैं और उनमें से एक या दोनों के खराब होने पर घंटों तक समस्या बनी रहती है। निवासियों के अनुसार शिकायत करने के बाद रखरखाव टीम मौके पर पहुंचती है, लेकिन लिफ्ट को दो से चार घंटे बाद ही चालू किया जाता है। इस दौरान लोगों को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ता है। रोजाना हो रही इस परेशानी से निवासी बेहद नाराज हैं। लोगों का कहना है कि लिफ्ट की सही तरीके से देखरेख नहीं होने के कारण यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि अगर समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। निवासियों ने सोसाइटी प्रबंधन से लिफ्टों की नियमित जांच और जल्द मरम्मत की मांग की है।

निवासियों से बातचीत


सोसाइटी में छोटे बच्चे भी लिफ्ट का प्रयोग करते हैं। ऐसी स्थिति में हमें बच्चों और बुजुर्गों को लेकर डर लगा रहता है। -- अमित गुप्ता, निवासी
विज्ञापन


------

लिफ्ट खराब होने की समस्या नई नहीं है, यह समस्या कई महीनों से बनी हुई है। लेकिन अब तक समाधान नहीं निकाला गया है। -- निखिल गोयल, निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन


-----

लिफ्ट में अब तक कई लोग फंस चुके हैं। यदि इस समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। --
जुगल, निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed