{"_id":"6a2c58eedf748234190a0eca","slug":"the-lender-is-harassing-me-i-am-leaving-home-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72219-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कर्ज देने वाला कर रहा है परेशान, घर छोड़कर जा रहा हूं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कर्ज देने वाला कर रहा है परेशान, घर छोड़कर जा रहा हूं...
विज्ञापन
कार्यालय से मिले पत्र में मानसिक दबाव बनाने का आरोप, पत्नी ने दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गीतांजलि सोसाइटी निवासी सिक्योरिटी एजेंसी संचालक ने कर्ज देने वाले के प्रताड़ना से तंग आकर घर छोड़ दिया। पीड़ित के कार्यालय से परिजनों को एक पत्र मिला, जिसमें यह आरोप लगाया गया है। आदर्श नगर थाना पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर बृहस्पतिवार को गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गीतांजलि सोसाइटी निवासी पुष्पा चुघ ने शिकायत में बताया कि उनके पति उपेन्द्र कुमार चुघ अपने भतीजे भारत के साथ ऊंचा गांव स्थित कार्यालय में सिक्योरिटी एजेंसी का संचालन करते हैं। पिछले कुछ दिनों से वह काफी तनावग्रस्त दिख रहे थे। 9 जून की सुबह करीब साढ़े छह बजे जब वह सोकर उठी तो उनके पति घर पर नहीं थे। इसके बाद उसके बेटे निखिल ने ऊंचा गांव स्थित कार्यालय जाकर खोजबीन की। वहां कार्यालय की मेज पर एक पत्र मिला।
परिजनों के मुताबिक पत्र में उपेन्द्र कुमार ने लिखा था कि संतराम निवासी लहडौली, जिससे उन्होंने कर्ज लिया है, लगातार परेशान और प्रताड़ित कर रहा है। इसी मानसिक दबाव और तनाव के चलते वह घर छोड़कर जा रहे हैं। परिवार ने पत्र की प्रति पुलिस को सौंप दी है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है।