{"_id":"6afdf70d6dbbb73432067527","slug":"the-khajuraho-special-will-make-its-final-stop-at-faridabad-station-today-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-85653-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फरीदाबाद स्टेशन पर आज आखिरी बार रुकेगी खजुराहो स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फरीदाबाद स्टेशन पर आज आखिरी बार रुकेगी खजुराहो स्पेशल
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए दिया गया था ठहराव
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खजुराहो और हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली त्योहार स्पेशल ट्रेन का फरीदाबाद स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव बृहस्पतिवार को समाप्त हो जाएगा। ट्रेन संख्या 01914 बृहस्पतिवार को फरीदाबाद में आखिरी बार रुकेगी। वहीं, वापसी दिशा की ट्रेन 01913 का अतिरिक्त ठहराव बुधवार को ही समाप्त हो चुका है।
रेलवे ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए दोनों ट्रेनों को सीमित अवधि के लिए फरीदाबाद स्टेशन पर ठहराव दिया था। ट्रेन संख्या 01913 खजुराहो से निजामुद्दीन सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलती है। इसका अतिरिक्त ठहराव 31 अक्तूबर से 18 नवंबर तक निर्धारित था। यह ट्रेन सुबह 10:41 से 10:43 बजे तक फरीदाबाद स्टेशन पर रुकती थी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 01914 निजामुद्दीन से खजुराहो मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार को चलती है। इसका अतिरिक्त ठहराव 1 से 19 नवंबर तक निर्धारित किया गया था। बृहस्पतिवार को यह ट्रेन दोपहर 12:41 से 12:43 बजे तक फरीदाबाद स्टेशन पर रुकेगी। इसके बाद यात्रियों को इस ट्रेन में फरीदाबाद से चढ़ने और उतरने की सुविधा नहीं मिलेगी, जब तक रेलवे ठहराव की अवधि आगे नहीं बढ़ाता।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अजय माइकल ने पहले बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए निर्धारित अवधि तक अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। फिलहाल रेलवे की ओर से इसकी अवधि बढ़ाने की घोषणा नहीं की गई है।