फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The journey on the National Highway from Delhi to Agra will be safer.

Faridabad News: दिल्ली से आगरा तक नेशनल हाईवे का सफर होगा और सुरक्षित

Sun, 18 Jan 2026 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
The journey on the National Highway from Delhi to Agra will be safer.
एनएचएआई की ओर से डिवाइडर, क्रैश बैरियर, स्ट्रीट लाइट, रिफ्लेक्टर और साइन बोर्ड को दिया जा रहा है दुरुस्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। दिल्ली से आगरा को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे अब केवल रफ्तार का नहीं बल्कि सुरक्षा और सुव्यवस्था का भी उदाहरण बनने जा रहा है। जिले में लगातार सामने आ रहे सड़क हादसों और खासकर कोहरे के मौसम में बढ़ते जोखिम को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने हाईवे पर व्यापक सुधार कार्य शुरू कर दिया है। सफेद लेन पट्टियों से लेकर डिवाइडर, क्रैश बैरियर, स्ट्रीट लाइट, रिफ्लेक्टर और साइन बोर्ड तक हर उस व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है जो सीधे तौर पर यात्रियों की जान से जुड़ी है।

फरीदाबाद जिले में सड़क हादसों का आंकड़ा प्रशासन और पुलिस दोनों के लिए लंबे समय से चिंता का विषय रहा है। पुलिस डाटा के अनुसार इस साल अब तक जिले में 48 सड़क हादसे दर्ज किए जा चुके हैं जिनमें से अधिकांश घटनाएं नेशनल हाईवे पर ही सामने आई हैं। कुछ दिन पहले जब घना कोहरा पड़ा तब लगातार तीन दिनों तक हाईवे पर सड़क हादसे हुए। कई मामलों में वाहन चालकों ने बताया कि उन्हें आगे सड़क का अंदाजा ही नहीं लग पाया।
विज्ञापन



कोहरे और रात के सफर को सुरक्षित बनाने की तैयारी
एनएचएआई द्वारा शुरू किए गए सुधार कार्य का सबसे बड़ा फोकस दृश्यता बढ़ाने पर है। हाईवे पर जगह-जगह नई सफेद पट्टियां (लेन मार्किंग) बनाई जा रही हैं ताकि कोहरे और रात के समय वाहन चालकों को लेन का स्पष्ट संकेत मिल सके। डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं जिससे सामने से आने वाले वाहनों की लाइट में भी सड़क की दिशा साफ दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा क्रैश बैरियर को मजबूत किया जा रहा है ताकि तेज रफ्तार में अनियंत्रित वाहन के टकराने की स्थिति में नुकसान को कम किया जा सके। स्ट्रीटलाइट की मरम्मत और नए लाइट पॉइंट्स जोड़ने से हाईवे का बड़ा हिस्सा रात में भी रोशन रहेगा।

साइन बोर्ड और चेतावनी संकेत होंगे और स्पष्ट

हाईवे पर कई स्थानों पर लगे साइन बोर्ड धुंध और धूल के कारण साफ दिखाई नहीं देते। अब इन्हें नए सिरे से दुरुस्त किया जा रहा है। स्पीड लिमिट, मोड़, सर्विस रोड, कट और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों से जुड़े संकेतक अधिक स्पष्ट और रिफ्लेक्टिव बनाए जा रहे हैं। इसका सीधा लाभ यह होगा कि बाहरी राज्यों से आने वाले वाहन चालक भी समय रहते सावधान हो सकेंगे और अचानक ब्रेक या लेन बदलने जैसी स्थितियों से बचा जा सकेगा।

प्रशासन और पुलिस के लिए भी राहत की पहल

नेशनल हाईवे पर हादसों के बाद सबसे बड़ी चुनौती ट्रैफिक जाम और राहत कार्यों की होती है। बेहतर रोड मार्किंग और संकेतकों से दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है जिससे पुलिस और प्रशासन पर भी दबाव कम होगा। साथ ही एंबुलेंस और आपात सेवाओं को घटनास्थल तक पहुंचने में कम समय लगेगा। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि अगर यह सुधार कार्य तय समय में पूरा हो जाता है तो आने वाले महीनों में दुर्घटनाओं के आंकड़ों में स्पष्ट गिरावट देखी जा सकती है।

यात्रियों और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा फायदा

दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे न लंबी दूरी के यात्रियों के लिए अहम होने के साथ फरीदाबाद के हजारों स्थानीय लोगों के लिए लाइफलाइन है वे रोजाना इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। बेहतर स्ट्रीटलाइट और साफ लेन मार्किंग से रोजमर्रा के सफर में सुविधा मिलेगी। व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों और बस यात्रियों के लिए भी यह कदम राहत भरा साबित होगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय बाद हाईवे पर सुरक्षा को लेकर ठोस काम शुरू हुआ है।

हादसों में कमी आने के साथ भरोसेमंद होगा सफर

मौसम विभाग के अनुसार अभी आने वाले दिनों में कोहरे की स्थिति बनी रहेगी वहीं एनएचएआई की तरफ से भी चारों तरफ से तेजी से काम किया जा रहा है। कई ग्रुप बनाकर अलग अलग एरिया पर काम किया जा रहा है ताकि लोगों को तुरंत लाभ मिलना शुरू हो जाए। आने वाले दिनों में लोगों को कोहरे से होने वाली परेशानियों से काफी हद तक लाभ मिलेगा।


--
लोगों की सुविधा के लिए एनएचएआई लगातार काम कर रहा है। दिल्ली से लेकर आगरा तक 180 किलोमीटर में सफेद लेन पट्टियों से लेकर डिवाइडर, क्रैश बैरियर, स्ट्रीटलाइट, रिफ्लेक्टर और साइन बोर्ड ठीक करने का काम किया जा रहा है। - धीरज सिंह, उप महाबंधक एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed