फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The issue of inflation looms large in the question hour of Youth Parliament.

Faridabad News: युवा संसद के प्रश्न काल में छाया महंगाई का मुद्दा

Fri, 13 Oct 2023 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
The issue of inflation looms large in the question hour of Youth Parliament.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बल्लभगढ़ में शुक्रवार को खंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया। युवा संसद के माध्यम से विद्यार्थियों को संसदीय शासन प्रणाली को करीबी से जानने और प्रत्यक्ष भागीदारी करने का अवसर मिला। विद्यालय में 50 छात्राओं की इस टीम को तैयार करने में राजनीति विज्ञान प्रवक्ता छत्रपाल और विजेंद्र सैनी की मेहनत बच्चों के अभिन्न में स्पष्ट तौर पर दिखाई दी। प्रश्न काल के दौरान विपक्ष के नेताओं ने महंगाई का मामला उठाया और जमकर हंगामा किया।
वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ सीमा शर्मा और डाइट के विंग इंचार्ज जलवंत सिंह निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। युवा संसद में प्रश्न काल के दौरान विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया कि रोजमर्रा की वस्तुओं के मूल्य में वृद्धि हो रही है। जिससे आम जनता का गुजर बसर करना मुश्किल हो रहा है। वही, मणिपुर की हिंसा और रुपये में आ रही गिरावट पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री की भूमिका में छात्र ने संसद को बताया कि सरकार ने घरेलू बाजार में दाल, खाद्य तेल चीनी और गेहूं की आपूर्ति बढ़ाई है। कालाबाजारी को रोकने के लिए आवश्यक वस्तुओं के स्टॉक की सीमा निर्धारित की गई हैं। गेहूं, चावल, आटा के निर्यात पर रोक तथा चीनी के निर्यात को सीमित किया। विपक्ष ने सरकार को बेरोजगारी और कोरोना काल में चरमराती शिक्षा व्यवस्था पर घेरा। वहीं, पक्ष को रखते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि सरकार लगाकर लाखों बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की व्यवस्था कर रही है। इसके साथ साथ विशेष अभियान चलाकर सरकारी व निजी क्षेत्र में लाखों रोजगार सृजित करने जा रही हैं।
विज्ञापन

अध्यक्ष के आगमन, निधन संबंधी सूचना, मंत्रियों द्वारा शपथ लेना, प्रश्नों को सदन के पटल पर रखना, देश के सम्मुख मुख्य विषयों पर तीखी बहस, ध्यान आकर्षण, विशेष अधिकार, बिल वाचन आदि विषयों को प्रमुखता से अभिनय के माध्यम से सजाया गया। शिक्षा विभाग की ओर से चलाए जा रहे इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संसद की कार्य प्रणाली से अवगत कराना है। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर डिप्टी डीईओ का कार्यभार देख रहे एवं प्राचार्य फतेहपुर तगा सतीश चौधरी सहित कई कर्मचारी मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed