फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The issue of deaths in Chhaysa dominated the assembly

Faridabad News: विधानसभा में छाया रहा छांयसा में हुई मौतों का मामला

Wed, 25 Feb 2026 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
The issue of deaths in Chhaysa dominated the assembly
-विधायक मोहम्मद इसराईल ने उठाया, आज लाया जाएगा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। मंगलवार को स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराईल चौधरी ने शून्यकाल के दौरान छांयसा में हुई मौतों का मामला उठाया। विधायक ने कहा कि गांव में बीस मौतें हो चुकी हैं। सरकार मौतों को गंभीरता से नहीं ले रही है। सात मौतें हेपिटाइटिस से होना बता रही है, वास्तविकता इसके विपरीत है। गांव में अब तक बीस मौतें हो चुकी हैं। लोगों को स्वच्छ पेयजल भी नसीब नहीं हो रहा है।
विधायक ने कहा कि डॉक्टरों के पद रिक्त पड़े हैं। सरकार को मरने वालों के परिवारों को मुआवजा देना चाहिए। विधायक की मांग का समर्थन पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने भी किया। उन्होंने कहा कि सरकार को इस बारे में बयान देना चाहिए और उचित कार्यवाही एवं प्रबंध करने चाहिए। जन स्वास्थ्य मंत्री रणवीर गंगवा ने जवाब देते हुए कहा कि पेयजल के सैम्पल लिए गए हैं। जल जनित रोगों से कोई मौत नहीं हुई है। विधायक मोहम्मद इसराईल चौधरी ने बताया कि छांयसा में हुई मौतों के मामले पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया जा रहा है। इसके लिए विधायकों के हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं। बुधवार को इस विषय में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव स्पीकर को दे दिया जाएगा। अन्य विधायक भी सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन



------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जी मंडी नहीं बनने से सीएचसी के बाहर लगती हैं दुकानें-- विधायक

विधायक मोहम्मद इसराईल चौधरी ने कहा कि उपमण्डल मुख्यालय हथीन में वर्ष 1968 में मार्किट कमेटी सब यार्ड बना है। अब तक सब्जी मंडी की स्थापना नहीं की गई है। इस कारण सब्जी विक्रेता दुकानें रोड पर सीएचसी के सामने लगा रहे हैं। जिसके कारण जाम लगा रहता है। एम्बुलेंस भी जाम में फंस जाती हैं। उन्होंने मांग की है कि सब्जी मंडी का निर्माण कराया जाए।

--------------------------------


स्कूलों में नहीं है शिक्षक--

उन्होंने कहा कि हथीन के उटावड पॉलिटेक्निक कॉलेज के एक दर्जन से अधिक लेक्चरर डेपुटेशन पर अन्य स्थानों पर सेवाएं दे रहे हैं। उटावड पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र विषयों के प्रशिक्षण के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी लेक्चरर के डेपुटेशन रद्द करके संबंधित कॉलेज में ही भेजा जाए। उन्होंने कहा कि हथीन क्षेत्र के स्कूलों एवं कॉलेजों में शिक्षण स्टाफ का अभाव है। स्कूलों में आधे से अधिक पद रिक्त पड़े हैं। उन्होंने मांग की है कि अविलंब रिक्त पड़े पदों पर नियुक्तियां की जाएं।

-----------------------
गुरुग्राम नहर में दूषित पानी बहने एवं बरसाती पानी के खड़ा रहने का मुद्दा भी उठाया

विधायक मोहम्मद इसराईल चौधरी ने गुरुग्राम नहर में बह रहे दूषित पानी का मुद्दा भी जोर शोर से उठाया। उन्होंने कहा कि नहर में दूषित पानी यमुना से आ रहा है। दिल्ली एवं फरीदाबाद से प्रदूषित पानी छोड़ा जा रहा है। यही दूषित पानी छांयसा एवं आस पास की भूमि को भी प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कि यमुना को स्वच्छ बनाए रखने के लिए कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि छांयसा एवं आसपास के 15 गांवों के जंगल में पिछले दो दशकों से बरसाती पानी खड़ा है। एक दाने का उत्पादन नही हो रहा है।
----------------
239 लोगों का हुआ टीकाकरण--

छांयसा गांव में अबतक 1070 मरीजों ने ओपीडी कराई जा चुकी है। वहीं, हेपेटाइटिस ए और ई, लेप्टोस्पायरोसिस व स्क्रब टायफस के 60 नमूने नेगेटिव रहे। कुल 1152 सैंपल लिए गए। हेपेटाइटिस बी के 11, एचसीवी के 40 नमूने लंबित हैं, एक एचआईवी संदिग्ध की जांच जारी है। 52 ब्लड स्लाइड में मलेरिया शून्य मिला। 3010 घरों की स्क्रीनिंग, 239 टीकाकरण हुए। जल जांच में 457 ओटी, 239 बैक्टीरियोलॉजिकल, 14 केमिकल व 6 हैवी मेटल टेस्ट नेगेटिव रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article