{"_id":"6acd300b2404bbac5c02ab77","slug":"the-intersection-will-be-named-after-shaheed-gulab-singh-saini-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82520-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: चौक का नाम शहीद गुलाब सिंह सैनी के नाम पर होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: चौक का नाम शहीद गुलाब सिंह सैनी के नाम पर होगा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-64 में ऊंचागांव स्थित शिव सैनी धर्मशाला के पास हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से बनाए जा रहे चौक का नाम शहीद गुलाब सिंह सैनी के नाम पर रखा जाएगा। चौक पर उनकी प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। विधायक मूलचंद शर्मा ने यह पहल ऊंचागांव के निवासियों से किए गए वायदे को पूरा करने की दिशा में की है। विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि शहीद गुलाब सिंह सैनी ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में बल्लभगढ़ के राजा नाहर सिंह के साथ मिलकर अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया था। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन महावीर सैनी, पार्षद योगेश शर्मा, चनम सैनी, धर्मेंद्र सैनी, पवन सैनी, सुनील सैनी, हरिकिशन एडवोकेट, अमित सैनी आदि मौजूद रहे।