फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The in-laws beat up the young man who went to the police station to seek advice.

Faridabad News: थाने में परामर्श लेने गए युवक पक्ष पर ससुरालजनों ने की मारपीट

Tue, 28 May 2024 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
The in-laws beat up the young man who went to the police station to seek advice.
-पारिवारिक विवाद में लेने गए थे परामर्श, हमले में एक महिला सहित चार लोग गंभीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद में सोमवार को दोनों पक्ष थाना छांयसा में परामर्श वार्ता के लिए गए थे। बातचीत के बाद थाने से बाहर निकले युवक और परिजन पर पत्नी पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। थाने के बाहर हुए हमले का शोर सुनकर आए पुलिसकर्मियों ने पीड़ितों को बचाया।
सेक्टर-76 गांव फज्जूपुर नीमका निवासी अजीत नाथ ने बताया कि उनकी शादी साल 2020 नगला निवासी प्रियंका के साथ हुई थी। इसके बाद पत्नी प्रियंका मायके में दो से ढाई साल तक रही। एक महीने पहले वह पत्नी प्रियंका को अपने घर लेकर आए थे। 11 मई को प्रियंका की मां, बहन सीमा और जीजा अभिषेक मिलने के लिए आए थे। प्रियंका घर के अंदर रखे सभी जेवर लेकर उनके साथ चली गई और उनके खिलाफ थाना छांयसा में मारपीट का केस दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन

27 मई को दोनों पक्षों के लोग परामर्श के लिए थाना छांयसा पहुंचे। परामर्श के बाद घर जा रहे थे। तभी लड़की पक्ष के नीरज, सुभाष, अभिषेक, रविंद्र, रमेश, रितेश, वीरेंद्र, बलराम, दीपक ने उनके ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान उनको बचाने के लिए थाने से पुलिस कर्मचारी भी पहुंचे। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। थाना छांयसा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed