{"_id":"6a0dfd27a3a8cabfd10c0abe","slug":"the-heat-is-showing-its-effects-at-bk-hospital-with-sick-children-arriving-at-the-pediatricians-opd-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70467-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बीके अस्पताल में दिख रहा गर्मी का असर, शिशुरोग विशेषज्ञ की ओपीडी में पहुंच रहे बीमार बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बीके अस्पताल में दिख रहा गर्मी का असर, शिशुरोग विशेषज्ञ की ओपीडी में पहुंच रहे बीमार बच्चे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी का असर अब बच्चों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। जिला नागरिक अस्पताल में इन दिनों बच्चों में मौसमी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अस्पताल के अनुसार शिशु रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में करीब 200 से 250 बाल मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें सबसे अधिक बच्चे उल्टी-दस्त, बुखार, डिहाइड्रेशन और सुस्ती की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
अस्पताल में अपने बच्चे को लेकर पहुंची एक महिला मरीज ने बताया कि उनके तीनों बच्चों की तबीयत खराब है। उन्होंने कहा कि तेज गर्मी का असर सबसे ज्यादा बच्चों पर पड़ रहा है और बच्चे जल्दी बीमार हो रहे हैं। वहीं कतार में लगी एक अन्य महिला ने बताया कि उनके सात महीने के बेटे को अचानक उल्टी-दस्त होना शुरू हो गया, जिसके बाद वह उसे लेकर अस्पताल पहुंची।
डॉक्टरों का कहना है कि तेज गर्मी और संक्रमण के कारण छोटे बच्चों में बीमारी तेजी से फैल रही है। दूषित पानी और बाहर के खाने की वजह से भी कई बच्चे बीमार हो रहे हैं। अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ जुटनी शुरू हो जाती है और परिजनों को लंबे समय तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बच्चे को पिछले दो दिनों से लगातार उल्टी और बुखार की शिकायत है। निजी क्लीनिक में दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिला तो वह अस्पताल लेकर आई।-पूनम, नहर कॉलोनी निवासी
मेरा बेटा पहले से ही अस्पताल में भर्ती है। साथ में तीन साल की बेटी भी यहीं रुकी है। गर्मी की वजह से उसकी तबीयत खराब हो गई। उसी को दिखाने के लिए ओपीडी में आई हूं।-आसमां, पल्ला निवासी
इन दिनों मौसम में बदलाव और गर्मी बढ़ने के कारण बच्चों में वायरल संक्रमण, उल्टी-दस्त और बुखार के मामले बढ़े हैं। अभिभावक बच्चों को साफ पानी पिलाएं, बाहर का खाना देने से बचें और धूप में कम निकालें। बच्चे में लगातार बुखार, कमजोरी या डिहाइड्रेशन के लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।-डॉ. विकास गोयल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी