Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The grand festival of Chhath begins with 'Nahay-Khay'

Faridabad News: नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व

Fri, 13 Nov 2026 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
The grand festival of Chhath begins with 'Nahay-Khay'
फरीदाबाद सैनिक कॉलोनी में छठ पूजा को लेकर नहाय खाय के दौरान खाना खाने से पहले पूजा करती व्रतधार
घरों में सात्विक भोजन तैयार कर ग्रहण किया प्रसाद, बाजारों में भी दिखने लगी छठ पूजा की रौनक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। लोक आस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। पर्व के पहले दिन व्रतियों ने सुबह स्नान कर घरों की साफ-सफाई की और भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना कर व्रत का संकल्प लिया। इसके बाद घरों में पूरी शुद्धता और नियमों के साथ सात्विक भोजन तैयार किया गया।

व्रतियों ने कद्दू की सब्जी, चने की दाल और अरवा चावल का प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही छठी मैया की आराधना और 36 घंटे के निर्जला व्रत की तैयारियां शुरू हो गईं। छठ पर्व को लेकर शहर के बाजारों में भी रौनक दिखाई देने लगी है। पूजा में इस्तेमाल होने वाले बांस के सूप, दउरा, फल, नारियल, गन्ना और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए लोग बाजार पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन


आस्था और परंपरा से जुड़ा है छठ महापर्व

महिलाओं का कहना है कि नहाय-खाय के दिन घर में विशेष साफ-सफाई की जाती है। इस दिन से ही भोजन बनाने और खाने तक में शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है। यह पर्व परिवार की सुख-समृद्धि और बच्चों की खुशहाली के लिए किया जाता है। छठ महापर्व में नियम और अनुशासन का विशेष महत्व है। चार दिनों तक हर दिन की अलग परंपरा होती है। छठ पूजा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि परिवार और समाज को जोड़ने वाला पर्व भी है। इस पर्व में संयम और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होगा खरना

खरना के दिन व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखते हैं। शाम को स्नान करने के बाद भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा-अर्चना करते हैं। इसके बाद गुड़ की खीर, रोटी और केले का प्रसाद तैयार किया जाता है। व्रती पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण करते हैं और परिवार के सदस्यों में भी प्रसाद बांटा जाता है।

महिलाओं से बातचीत

नहाय-खाय के बाद शनिवार को खरना होगा, जिसमें शाम को गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद तैयार किया जाएगा। इसके बाद निर्जला व्रत शुरू होगा। - गीता देवी

--

छठ में सभी लोग मिलकर प्रसाद तैयार करने, पूजा की व्यवस्था करने और घाट सजाने में सहयोग करते हैं। इससे आपसी भाईचारा और अपनापन बढ़ता है। - पूनम देवी

--

छठी मैया और भगवान सूर्य के प्रति उनकी गहरी आस्था है। मैं हर साल पूरी श्रद्धा के साथ यह व्रत करती हूं। पूजा को लेकर पूरा उत्साह बना हुआ है। - नेहा मिश्रा


--

छठ पूजा हमारे परिवार में कई पीढ़ियों से मनाई जा रही है। परिवार के सभी सदस्य मिलकर तैयारियों में हाथ बंटाते हैं। हमें काफी प्रसन्नता होती है। - प्रियंका तिवारी

फरीदाबाद सैनिक कॉलोनी में छठ पूजा को लेकर नहाय खाय के दौरान खाना खाने से पहले पूजा करती व्रतधार

फरीदाबाद सैनिक कॉलोनी में छठ पूजा को लेकर नहाय खाय के दौरान खाना खाने से पहले पूजा करती व्रतधार

फरीदाबाद सैनिक कॉलोनी में छठ पूजा को लेकर नहाय खाय के दौरान खाना खाने से पहले पूजा करती व्रतधार

फरीदाबाद सैनिक कॉलोनी में छठ पूजा को लेकर नहाय खाय के दौरान खाना खाने से पहले पूजा करती व्रतधार

फरीदाबाद सैनिक कॉलोनी में छठ पूजा को लेकर नहाय खाय के दौरान खाना खाने से पहले पूजा करती व्रतधार

फरीदाबाद सैनिक कॉलोनी में छठ पूजा को लेकर नहाय खाय के दौरान खाना खाने से पहले पूजा करती व्रतधार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed