फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The flat is not fit for the Khori displaced, the condition is dilapidated, the list of characters has not been released

खोरी विस्थापितों के लिए रहने लायक नहीं है फ्लैट, हालत जर्जर, पात्रों की जारी नहीं हुई सूची

Fri, 10 Dec 2021 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
The flat is not fit for the Khori displaced, the condition is dilapidated, the list of characters has not been released
फरीदाबाद डबुआ कालोनी स्थित आशियाना फ्लैट । फाइल फोटो । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। खोरी गांव के विस्थापितों को डबुुआ कॉलोनी और बापूनगर के ईडब्ल्यूएस फ्लैट दिए जाने हैं लेकिन जर्जर फ्लैट रहने लायक नहीं है। इसके लिए निगम अभी तक टेंडर नहीं दे पाया है। साथ ही 29 नवंबर को पात्रों की सूची जारी कर दो दिसंबर को ड्रॉ होना था लेकिन दोनों कार्य तय वक्त पर नहीं हो सके। ऐसे में पीड़ित किराए के मकान या झुग्गी में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को खोरी मामले में सुनवाई हुई। इसमें खोरी के विस्थापितों के वकील ने फ्लैटों का मामला उठाया। साथ ही विस्थापितों की शिकायतों की सुनवाई नगर निगम से करने की बात कही। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जून में खोरी गांव में नगर निगम अवैैध निर्माणों पर कार्रवाई की थी। इस दौरान करीब 10 हजार मकानों को तोड़ दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने खोरी गांव के विस्थापितों को फ्लैट देने को कहा था। निगम को ऑनलाइन व कार्यालय में करीब सात हजार आवेदन मिले हैं। ऐसे में पुराने और नए आवेदनों की जांच का कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है। खोरी के पात्रों की सूची व ड्रॉ करने का काम तय वक्त पर नहीं हो पाया है। निगम की योजना थी कि दो दिसंबर को पात्रों का ड्रॉ करा दिया जाए। जिसमें उनके फ्लैट के नंबर की जानकारी दी जाती। 30 अप्रैल तक पात्रों को फ्लैट देने हैं।
विज्ञापन

जल्द काम होगा शुरू
एसई ओमबीर सिंह ने कहा कि खोरी गांव के विस्थापितों को डबुआ कॉलोनी व बापू नगर में बने ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स दिए जाने हैं। 10 करोड़ रुपये की लागत से फ्लैटों को ठीक कराया जाएगा। एक एजेंसी का चयन कर लिया गया है। जल्द टेंडर दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed