फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The face of the city will change from the Victorian bench, and the facility will increase with beautification

Faridabad News: विक्टोरियन बेंच से बदलेगी शहर की सूरत, सौंदर्यीकरण के साथ बढ़ेगी सुविधा

Fri, 10 Oct 2025 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The face of the city will change from the Victorian bench, and the facility will increase with beautification
डिवीजन-1 के तहत प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, पार्क, बाजार, चौक और बस अड्डों के आसपास काम होगा शुरू
विज्ञापन


मोहित शुक्ला
फरीदाबाद। फरीदाबाद नगर निगम शहर की सुंदरता और सार्वजनिक सुविधाओं को नया आयाम देने की दिशा में एक और कदम बढ़ाने जा रहा है। निगम डिवीजन-1 के तहत शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पार्क, बाजार, चौक और बस अड्डों के आसपास विक्टोरियन शैली की 500 बेंचें लगाने की योजना पर काम शुरू करने जा रहा है। इस परियोजना के तहत लगने वाली बेंच की औसत लागत लगभग 15 हजार होगी।


अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना का उद्देश्य शहर के सौंदर्यीकरण के साथ आम नागरिकों की सुविधा को बढ़ाना है। विक्टोरियन डिजाइन की ये बेंचें नागरिकों के बैठने के काम आएंगी। इससे बच्चों व बुजुर्गों के साथ पर्यटकों व दूसरे स्थानों से आने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी। वहीं सुंदर बेंच सार्वजनिक स्थानों को एक ऐतिहासिक व आकर्षक रूप देंगी। पार्कों और व्यस्त बाजारों में इन्हें लगाने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन



नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस कार्य को छह माह में पूरा कर लिया जाएगा। इससे लोगों को काफी सुविधा होगी। फरीदाबाद के साथ बड़खल में भी इसी प्रकार की बेंच लगाने का काम होगा। दोनों परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है। बड़खल में पर्यटन स्थलों पर इन बेंचों को लगाया जाएगा। इससे बड़खल झील पर घूमने आने वाले पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर इन बेंचों की स्थापना से फरीदाबाद के नागरिकों को बेहतर सुविधा मिलेगी। यह परियोजना शहर की शोभा बढ़ाने के साथ नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर और आरामदायक वातावरण भी प्रदान करेगी।


सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को मिलेगा लाभ
निगम की तरफ से ऐसे स्थलों का चयन किया गया है जहां लोगों की अधिक भीड रहती है। ऐसे स्थानों पर बेंच लगने से अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल पाएगा। इससे सबसे अधिक लाभ राहगीरों, बुजुर्गों और बच्चों को मिलेगा। थकान होने पर वे इनपर आराम कर सकेंगे।

मिलेगी अलग पहचान
इतनी बड़ी संख्या में नए बेंच लगाने वाला फरीदाबाद शहर प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाएगा। इससे शहर की पहचान बनेगी व अन्य स्थानों पर भी इस प्रकार के कार्य करने को प्रशासन प्रेरित होगा।



निगम की तरफ से लोगों की सुविधाओं के लिए लगातार काम किया जा रहा है। आने वाले दिनों में लोगों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। - नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed