फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The face of Faridabad railway station will change

Faridabad News: बदलेगी फरीदाबाद रेलवे स्टेशन की सूरत

Sun, 06 Aug 2023 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
The face of Faridabad railway station will change
बदलेगी फरीदाबाद रेलवे स्टेशन की सूरत
विज्ञापन

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रधानमंत्री मोदी ने रखी फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से फरीदाबाद रेलवे स्टेशन की पुनर्विकास की आधारशिला रखी। इस योजना पर 262 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह 30 महीने में तैयार होगा, हालांकि स्टेशन का निर्माण कार्य करीब चार महीने से जारी है। रविवार को विधिवत रूप से शुभारंभ होने के बाद काम में तेजी आने की उम्मीद है। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा मौजूद रहे। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। चित्रकला प्रतियोगिता और निबंध लेखन के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में अब तक छह रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जा चुका है। इसके साथ ही फरीदाबाद, पलवल और होडल रेलवे स्टेशनों पर सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत करीब 100 बेंच लगाए गए हैं। विश्वस्तरीय स्टेशन बनने के बाद स्टेशन की दोनों तरफ की सड़कों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। सीवर की समस्या दूर कर नए सिरे से सड़कें बनाई जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि कनेक्टिविटी की दृष्टि से पूरे उत्तर भारत में फरीदाबाद रेलवे स्टेशन बेहतरीन चुनिंदा स्टेशनों में से एक है। स्टेशन का पूरा विकास होने पर यह आम जनता के लिए और सुविधाजनक हो जाएगा। इस अवसर पर विधायक सीमा त्रिखा, तिगांव विधायक राजेश नागर, पलवल विधायक दीपक मंगला, विधायक प्रवीण डागर, विधायक होडल जगदीश नायर, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, जिला परिषद चेयरमैन विजय लोहिया, अजय गौड़ और एसडीएम पंकज सेतिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed