{"_id":"6a9c63f679a43bc3ef03bda4","slug":"the-face-of-4500-acres-of-land-across-19-villages-is-set-to-change-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79257-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 19 गांवों की 4500 एकड़ जमीन की बदलेगी तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 19 गांवों की 4500 एकड़ जमीन की बदलेगी तस्वीर
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास योजनाओं का प्रस्ताव हुआ तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के 19 राजस्व गांवों की करीब 4,500 एकड़ जमीन आने वाले समय में शहर के सुनियोजित विस्तार का आधार बनेगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने लैंड पूलिंग पॉलिसी-2022 के तहत इस जमीन को विकास योजना में शामिल करने का प्रस्ताव तैयार किया है। योजना लागू होने के बाद इन क्षेत्रों में आवासीय के साथ-साथ वाणिज्यिक, सार्वजनिक और अर्ध-सार्वजनिक गतिविधियों के लिए जमीन विकसित की जाएगी।
प्रस्तावित क्षेत्र में खेड़ी कलां, नचौली, ताजूपुर, ढकौला, शाहबाद, बदरपुर सैद, शाहूपुरा, सहूपुरा, सोतई, सुनपेड़, मलेरना, जाजरू, भैंसरावली, फत्तूपूरा, भुआपुर, भुहापुर जसाना, फरीदपुर, सदपुरा और तिगांव शामिल हैं। योजना के तहत सेक्टर 94ए, 96, 99, 101, 102, 103, 140, 141 और 142 को आवासीय उपयोग के लिए प्रस्तावित किया गया है। वहीं सेक्टर 100 में वाणिज्यिक और सेक्टर 96ए व 97ए में सार्वजनिक एवं अर्ध-सार्वजनिक उपयोग की योजना है।
विज्ञापन
योजना में शामिल होने के इच्छुक जमीन मालिक और भूमि एकत्रीकरणकर्ता अपनी जमीन का प्रस्ताव ऑनलाइन लैंड पूलिंग पोर्टल के माध्यम से जमा कर सकेंगे। इसके लिए 30 नवंबर 2026 अंतिम तिथि तय की गई है। निर्धारित समय सीमा तक प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन