{"_id":"604118fb8ebc3e590a004030","slug":"the-enthusiasm-of-vaccination-is-seen-among-the-elders-of-the-district-faridabad-news-noi569262959","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के बुजुर्गों में दिख रहा टीकाकरण का जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के बुजुर्गों में दिख रहा टीकाकरण का जोश
विज्ञापन
फरीदाबाद में कोरोना वैक्सीन लगवाते केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ।
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में बृहस्पतिवार को टीकाकरण किया गया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और ईएसआईसी डीजी (स्वास्थ्य महानिदेशक) अनुराधा प्रसाद ने भी टीका लगाक कर लोगों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान बुजुर्गों के टीकाकरण पर खास जोर रहा। स्वास्थ्य विभाग ने भी प्राथमिकता से बुजुर्गों के टीकाकरण के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए।
बोले केंद्रीय राज्य मंत्री, टीका सुरक्षित
केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बृहस्पतिवार को एफआरयू-1 सेक्टर-30 में कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि टीका लगवाने के लिए टीकाकरण ही उपाय है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जल्द से जल्द टीकाकरण कराकर खुद को सुरक्षित करें। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण के लिए बुजुर्गों को आगे आने का आह्वान किया गया। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप पुनिया ने बताया कि जिले में करीब चार लाख 15 हजार दूसरे चरण के टीकाकरण के लिए चिह्नित किए गए हैं। ऐसे सभी लोगों को जल्द से जल्द टीकाकरण कराना चाहिए जिन्हें सरकार की ओर से वरीयता दी जा रही है।
बोली, टीकाकरण के लिए आगे आएं लोग
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की महानिदेशक अनुराधा प्रसाद ने बृहस्पतिवार को ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में कोरोना का टीका लगवाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित है। लोग संकोच छोड़कर टीकाकरण में शामिल हों। लोगों के सहयोग से ही कोरोना महामारी पर जीत हासिल कर सकेंगे। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे ईएसआईसी की महानिदेशक अनुराधा प्रसाद बिना सूचना ही एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज पहुंची। अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। फिर कॉलेज में छात्रों को दी जा रही सुविधाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
17 नए मामले, उपचाराधीन 81
जिले में कोरोना के सक्रिय मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। मौजूदा समय में 81 मामले उपचाराधीन हैं। वहीं, शुक्रवार को 17 नए मामले सामने आए। इस दौरान 13 उपचाराधीन मरीज स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को नए मामले एनआईटी-5, सेक्टर-62, सेक्टर-14, सेक्टर-16, सेक्टर-19, वसुंधरा एन्क्लेव, सेक्टर-37, सेक्टर-85 व सेक्टर-46 से मिले। वहीं, कुल मामले बढ़कर 46 हजार 545 हो गए हैं। इनमें से 46047 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक जिले में कुल 417 कोरोना संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। कुल 81 मामले उपाचारधीन हैं। इनमें से 12 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। शेष 69 होम आइसोलेशन में है। एक मरीज ऑक्सीजन स्पोर्ट पर उपचाराधीन है। कोविड नोडल डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में अभी तक 5 44884 सैंपल लिए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 1240 सैंपल लिए गए हैं। अभी 1472 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
1900 से ज्यादा बुजुर्गों ने लगवाई वैक्सीन
जिले में बृहस्पतिवार को 29 सेशन में 2872 लोगों ने टीकाकरण कराया गया। इसमें 11 सेशन निजी अस्पतालों में लगे, जबकि 18 सेशन सरकारी मेडिकल संस्थानों में लगाए गए। स्वास्थ्यकर्मियों ने भी पहली दूसरी डोज के लिए निजी सरकारी अस्पताल का रुख किया। इसमें निजी अस्पतालों में 108 लोगों ने और सरकारी संस्थानों में 56 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, दूसरी डोज लेने के लिए 201 लोग निजी अस्पताल पहुंचे तो 379 ने सरकारी संस्थान में दूसरी डोज ली। कुल 25 फ्रंटलाइन वर्कर ने बृहस्पतिवार को वैक्सीन की पहली डोज ली। 45 वर्ष से अधिक की उम्र के 119 लोगों ने पहली डोज ली। सभी किसी न किसी दीर्घकालीन बीमारी से पीड़ित थे। 60 वर्ष से अधिक की उम्र वाले 1900 से अधिक बुजुर्गों ने टीकाकरण की पहली डोज ली।