{"_id":"68c1c669ee7c399b37031fb4","slug":"the-employee-who-issues-prescription-for-treatment-in-emergency-remains-missing-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51062-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: इमरजेंसी में इलाज के लिए पर्ची काटने वाला कर्मचारी रहता है गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: इमरजेंसी में इलाज के लिए पर्ची काटने वाला कर्मचारी रहता है गायब
विज्ञापन
मरीजों को करना पड़ता है परेशानी का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके अस्पताल के कमरा नंबर- 40 में कर्मचारी न होने की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। कमरे में बैठने वाला कर्मचारी बुधवार सुबह फिर से गायब था। इसके कारण सुबह 8 बजे से 11 बजे तक मरीजों को फिर परेशान होना पड़ा।
आपातकालीन विभाग में भर्ती करने के लिए मरीज को कमरा नंबर - 40 में जाकर पर्ची कटवानी पड़ती है। कमरे में किसी भी कर्मचारी के न होने से मरीजों को घंटों तक परेशान होना पड़ा। अस्पताल प्रबंधन की ओर से यह लापरवाही मरीजों पर भारी पड़ रही है। मरीज आपातकालीन विभाग में गंभीर स्थिति में आता है, ताकि तुरंत उपचार मिल सके लेकिन अस्पताल प्रशासन मौन बैठा परेशान मरीजों को देख रहा है।
वहीं तीन घंटे बीत जाने के बाद करीब 11 बजे अन्य कर्मचारी को मरीजों की पर्ची बनाने के लिए बिठाया गया। एसएमओ डॉ. विकास गोयल ने बताया कि बुधवार को संदीप नामक कर्मचारी छुट्टी पर था। जानकारी मिलने पर दूसरे कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई।