फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The e-library in Atali village has become a vital resource for students' studies.

Faridabad News: गांव अटाली की ई-लाइब्रेरी बनी विद्यार्थियों की पढ़ाई का सहारा

Sun, 27 Sep 2026 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
The e-library in Atali village has become a vital resource for students' studies.
वाई-फाई, एसी और इनवर्टर की सुविधा से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मिल रही मदद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव अटाली में तैयार की गई ई-लाइब्रेरी अब विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बेहतर केंद्र बन रही है। लाइब्रेरी तैयार होने के बाद सुविधाओं के अभाव में विद्यार्थियों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा था।
इसके बाद ई-लाइब्रेरी के इंचार्ज कर्मवीर ने ग्रामीणों की मदद से यहां जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराईं। अब विद्यार्थी शांत माहौल में बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। ई-लाइब्रेरी के इंचार्ज कर्मवीर ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए लाइब्रेरी में वाई-फाई की सुविधा कराई गई है। गर्मी के दिनों में परेशानी न हो, इसके लिए एसी भी लगवाई गई है। बिजली जाने की स्थिति में पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए इनवर्टर की व्यवस्था की गई है। आने वाले समय में लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित और अधिक किताबें उपलब्ध कराने की योजना है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आज के समय में कई युवा घर पर शांत माहौल नहीं मिलने के कारण नियमित रूप से पढ़ाई नहीं कर पाते। ऐसे में ई-लाइब्रेरी उनके लिए उपयोगी साबित हो रही है। अटाली के अलावा मच्छगर, दयालपुर, चंदावली, मोहना, छांयसा और हीरापुर समेत आसपास के गांवों के विद्यार्थी भी यहां पहुंचकर पढ़ाई कर रहे हैं। ग्रामीणों की मदद से विकसित की गई यह लाइब्रेरी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed