फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The district's player shines in the trials of Para Athletics Asian Youth Games

Faridabad News: पैरा एथलेटिक्स एशियन यूथ गेम्स के ट्रायल में जिले की खिलाड़ी का जलवा

Tue, 02 Sep 2025 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The district's player shines in the trials of Para Athletics Asian Youth Games
400 मीटर रेस, लंबी कूद और शॉटपुट में हासिल किया पहला स्थान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में संपन्न हुए पैरा एथलेटिक्स एशियन यूथ गेम्स के ट्रायल में जिले के डीपीएस की भूवी ने विभिन्न खेलों में पहला स्थान प्राप्त किया। इनमें 400 मीटर दौड़, शॉटपुट और लंबी कूद के मुकाबले शामिल रहे। इन सभी खेलों में भूवी अव्वल रहीं। हालांकि ट्रायल के नतीजे कुछ दिनों बाद घोषित किए जाएंगे। बता दें कि चयनित खिलाड़ियों को दुबई में होने वाले पैरा एथलेटिक्स एशियन यूथ गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

ट्रायल के बाद भूवी ने बताया कि वह 8 साल की उम्र से विभिन्न एथलेटिक्स खेलों में भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में पानीपत में संपन्न हुए राज्य स्तरीय खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। उन्होंने कहा यहां पर भी तीन प्रतियोगिताओं में पहला स्थान प्राप्त करके बहुत अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन


भूवी के कोच सौरव ने बताया कि तीनों ही प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा हमें पूरी उम्मीद है कि वह नतीजे आने के बाद दुबई जाने के लिए तैयार होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed