फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The district won nine medals in the state-level skating championship.

Faridabad News: राज्यस्तरीय स्केटिंग चैंपियनशिप में जिले के नाम रहे नौ पदक

Sat, 18 Oct 2025 04:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 04:29 PM IST
विज्ञापन
The district won nine medals in the state-level skating championship.
2 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक रहे शामिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गुरुग्राम में शुक्रवार को संपन्न हुई सीबीएसई राज्यस्तरीय नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल नौ पदक अपने नाम किए। इनमें दो स्वर्ण पदक, दो रजत और पांच कांस्य पदक शामिल रहे। यह सभी पदक स्केटिंग के विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों के नाम रहे। इनमें अंडर-17 के दक्ष भाटी ने लैप रेस में एक स्वर्ण और ट्रैक रेस में एक रजत पदक अपने नाम किए।


प्रतियोगिता में शहर के अंडर-9 से लेकर अंडर-17 तक के बालक और बालिका दोनों वर्गों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। वहीं, अन्य खिलाड़ियों में निवान ने अंडर-9 में टाइम ट्रायल रेस में रजत, अंडर-11 में 1 लैप रेस में सियोना ने स्वर्ण, शार्वी के नाम व इसी आयुवर्ग में टाइम ट्रायल रेस में गायू भारद्वाज ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं, प्रान्या के नाम ट्रैक रेस में कांस्य पदक रहा। अंडर-14 में अबीर और अवनी ने 500 मीटर ट्रैक रेस में कांस्य पदक जीता। जीत के बाद टीम के कोच ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed