फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The debris lying along the roads should be removed within 15 days: Praveen Joshi

सड़कों के साथ पड़े मलबे को 15 दिनों में हटाया जाए :प्रवीण जोशी

Wed, 02 Apr 2025 11:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
The debris lying along the roads should be removed within 15 days: Praveen Joshi
महापौर ने खत्तों की सफाई के अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में सड़कों के साथ पड़े हुए सीएंडडी वेस्ट (मलबे) को 15 दिनों के अंदर हटाया जाए। इसके अलावा सड़कों के किनारे बने खत्तों की पूरी सफाई करवाई जाए। यह निर्देश बुधवार को महापौर प्रवीण जोशी ने नगर निगम के अधिकारियों को दिए । उन्होंने अधिकारियों के साथ निगम के आगामी सफाई व्यवस्था के कार्य को लेकर तैयार किए गए बजट पर चर्चा की।


महापौर प्रवीण जोशी ने कहा कि शहर में जल्द ही घर-घर से कूड़ा उठाने का कार्य नगर निगम शुरू कराएगा। इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों ने कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है। महापौर प्रवीण जोशी ने भी शहरवासियों से अपील की है कि वह गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग डस्टबिन में रखें। ताकि निगम कर्मचारियों द्वारा कूड़े का सही तरीके से निस्तारण किया जा सके। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी सभी नालों की सफाई करवाना सुनिश्चित करें।नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल ने निगम द्वारा भविष्य के विकास कार्यों को लेकर सभी तैयारियों के बारे में भी महापौर को अवगत कराया। इस मौके पर निगम कमिश्नर के टेक्निकल एडवाइजर अनिल मेहता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed