फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The dead body was hanging for a month, when the children saw it, it was revealed

Faridabad News: एक माह से फंदे पर लटका था शव, बच्चों ने देखा तो हुआ खुलासा

Thu, 11 Apr 2024 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
The dead body was hanging for a month, when the children saw it, it was revealed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। शिव दुर्गा विहार लकड़पुर स्थित एक कमरे से बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। शव करीब एक माह से फंदे पर लटका हुआ था। गली में क्रिकेट खेल रहे बच्चों की बॉल कमरे में चली गई। उसे लेने बच्चा अंदर गया तो मामले का खुलासा हुआ। सूचना पाकर दयालबाग चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मामले की जांच की जा रही है।

मृतक की पहचान शिवदुर्गा विहार निवासी राजा (32) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। यहां परिवार के साथ रहता था। परिजनों के मुताबिक राजा करीब एक माह से लापता था। ईद पर स्कूल की छुट्टी होने के कारण बच्चे गली में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान उनकी बॉल एक बंद पड़े मकान में चली गई। एक बच्चे ने गेट खोलकर देखा तो वह घबरा गया। राजा का गला-सड़ा शव कमरे की छत में लगे गार्डर पर एक प्लास्टिक की रस्सी से लटका हुआ था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। परिजनों के मुताबिक राजा की पत्नी करीब चार साल से अपने मायके में रहती है। वह दिहाड़ी मजदूर था। राजा बिना बताए कई-कई दिनों के लिए गांव या दोस्तों के पास चला जाता था। इसीलिए परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत नहीं दर्ज करवाई। दयालबाग चौकी प्रभारी विजयपाल ने बताया शव की हालत बेहद खराब है। पोस्टमार्टम के लिए शव को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed