फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The day is not far when the Congress flag will be hoisted in the country: Sailaja

वो दिन दूर नहीं जब लहराएगा कांग्रेस का झंडा: सैलजा

Sun, 11 Apr 2021 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
The day is not far when the Congress flag will be hoisted in the country: Sailaja
मुजेसर में पहुंची कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा का स्वागत करते कार्यकर्ता । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने रविवार को फरीदाबाद का दौरा किया। इस मौके पर बाटा चौक पर फरीदाबाद महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सुनीता फागना व एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष विकास फागना ने कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया। कुमारी शैलजा ने कहा कि अब वो दिन दूर नहीं जब हरियाणा में ही नहीं बल्कि पूरे देश में कांग्रेस पार्टी का झंडा लहराएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन भाजपा शासन के लिए ताबूत की आखिरी कील साबित होगा। हक की इस लड़ाई में देश के अन्नदाताओं की जीत होगी। कांग्रेस इस आंदोलन में किसानों के साथ है। रोहतक में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठियां बरसाकर सरकार ने अपनी तानाशाही सोच का सबूत दिया है। उन्होंने कहा कि लाठी के बल पर सच की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने ने कहा कि ऐलनाबाद उपचुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी। इस चुनाव में भाजपा, जजपा व अन्य सभी विरोधी उम्मीदवारों की करारी हार तय है। कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। कार्यकर्ताओं से सलाह मशविरा कर उम्मीदवार का नाम फाइनल किया जाएगा।
विज्ञापन

सैलजा ने कहा कि भाजपा शासन ने जनता को गहरे जख्म दिए हैं। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अपराध का ग्राफ भाजपा राज में निरंतर बढ़ता जा रहा है। लोगों को फिर से कांग्रेस शासन की याद आने लगी है। लोगों को जल्द ही भाजपा के कुशासन से छुटकारा मिलेगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कुमारी शैलजा को विश्वास दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस ने जो उन्हें यह पद सौंपा है वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगी। इस अवसर पर रंधावा फागना, अंजू, पुष्प, रामवती, मंगू देवी, गीता, राजेश्वरी, पिंकी, फूलवती, गुड्डी, सुमन, केदार सिंह कर्दम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed