फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The courtyard will be fragrant with incense and lamps made from cow dung.

Faridabad News: देशी गाय के गोबर से बने धूप-दीप से महकेगा आंगन

Sat, 04 Oct 2025 05:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 05:06 PM IST
विज्ञापन
The courtyard will be fragrant with incense and lamps made from cow dung.
फरीदाबाद। सूरजकुंड में दिवाली मेले में स्वदेशी उत्पाद प्रमुख आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, जिनमें देशी गाय के गोबर से बने धूप, दीप और अगरबत्ती जैसे उत्पाद विशेष रूप से शामिल हैं। पानीपत के गांव निम्बरी के ''लक्ष्मी महिला स्वयं सहायता समूह'' ने इन उत्पादों का स्टॉल लगाया है, जिसकी खुशबू से घर-आंगन महक रहे हैं। समूह की संचालिका भावना और पूनम ने बताया कि गांव की 10 महिलाओं के साथ वर्ष 2018 में स्वयं सहायता समूह बनाकर स्वलंबन और आत्मनिर्भर बनने की शुरुआत की थी।इस समूह की महिलाएं अपने हाथ से इन स्वदेशी वस्तुओं का निर्माण करती हैं। यह पूरी तरह से स्वदेशी तर्ज पर तैयार किए गए हैं, जो कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के साथ घर में नकारात्मकता को नष्ट करते हैं। यह उत्पाद प्राकृतिक रूप से भी गुणकारी होते हैं। संवाद
विज्ञापन


--------


स्वदेशी और वैदिक उत्पादों की बढ़ रही मांग
सूरजकुंड दिवाली मेले में स्वदेशी और वैदिक उत्पादों की मांग बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए मेले में स्टॉल नंबर 252 पर आगंतुकों को वैदिक पद्धति से तैयार किए गए ठंडा आटा, मल्टी ग्रेन आटा, मिलेट का आटा और कोल्हू से निकला तेल एवं शुद्ध मसाले उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह सभी उत्पाद न सिर्फ स्वाद में लाजवाब हैं, बल्कि स्वास्थ्यवर्धक भी हैं। एक्टिव वैदिक उद्योग का मानना है कि प्राकृतिक और वैदिक पद्धति से बने आहार न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि गांव और परंपरागत पद्धतियों से जुड़ाव भी कराते हैं। मेले में बड़ी संख्या में लोग इन उत्पादों को पसंद कर रहे हैं और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए इनकी खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली मेले का समापन समारोह सात को

फरीदाबाद। सूरजकुंड दिवाली मेला का समापन समारोह सात अक्तूबर को सुबह 11 बजे सूरजकुंड में किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय विद्युत एवं आवास व शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के पर्यटन एवं धरोहर मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा करेंगे। मेले का उद्देश्य देश में निर्मित वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देना, स्थानीय कारीगरों और हस्तशिल्पियों को मंच प्रदान करना और भारतीय संस्कृति, परंपरा और हस्तकला की समृद्ध विरासत को प्रोत्साहन देना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed