फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The couple commits suicide after being cut from the train

ट्रेन से कटकर दंपती ने की आत्महत्या

Sun, 31 Jan 2021 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
The couple commits suicide after being cut from the train
फरीदाबाद। शनिवार देर रात नीलम पुल के पास एक दंपती ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान नंगला एन्क्लेव पार्ट-2 निवासी मनीष शुक्ला और सुनीता शुक्ला के रूप में हुई है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिए हैं। मृतक मनीष का भाई अमित शुक्ला बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर उप अधीक्षक के पद पर तैनात है।
विज्ञापन

मनीष और उनकी पत्नी सुनीता शनिवार शाम करीब पांच बजे अपने आठ साल के बेटे को अमित शुक्ला के पास छोड़कर घर से निकले थे। इसके बाद दोनों घर नहीं पहुंचे।
रात दस बजे तक भी जब दोनों घर नहीं लौटे तो अमित ने मनीष को फोन किया। मनीष ने कहा कि वो रेलवे स्टेशन पर हैं। अमित उन्हें तलाश करने के लिए न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर गए, लेकिन वहां मनीष और सुनीता नहीं मिले। अमित ने दोबारा फोन किया। इसके बाद मनीष ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन

देर रात जीआरपी थाना प्रभारी सूरतपाल सिंह और उप निरीक्षक राजपाल सिंह को जानकारी मिली कि एक व्यक्ति का शव नीलम पुल फ्लाईओवर के नीचे रेलवे लाइन के निकट पड़ा है। जानकारी मिलने पर राजपाल सिंह मौके पर पहुंचे। मौके पर जांच के दौरान दो शव मिले। इनमें एक महिला थी। कुछ देर बाद राजपाल सिंह की बात अमित शुक्ला से हुई। उन्होंने अमित को घटना के बारे में बताया। अमित ने मौके पर पहुंच कर मृतकों की पहचान की। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed